फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal elections in hotels: Notification of ward change issued, renewed till May 22, ward will be for third

हिसार में नगर निगम चुनाव: वार्डबंदी की अधिसूचना जारी, 22 तक तय करना होगा आरक्षण, इनके लिए आरक्षित वार्ड होंगे

Tue, 17 Dec 2024 11:47 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Dec 2024 11:47 AM IST
सार

हिसार नगर निगम कार्यालय में पिछले सप्ताह 1500 ईवीएम पहुंच चुकी हैं। इन ईवीएम को निगम कार्यालय में एक स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 12 दिसंबर को इन मशीनों को निगम में लाया गया था। निगम चुनाव ईवीएम से ही कराया जाएगा।

विज्ञापन
Municipal elections in hotels: Notification of ward change issued, renewed till May 22, ward will be for third
सांकेतिक - फोटो : संवाद

विस्तार

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हिसार नगर निगम की वार्डबंदी की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नगर निगम चुनाव काे लेकर वार्डों का आरक्षण तय करने के आदेश दिए हैं। अब तदर्थ समिति को 22 दिसंबर तक अनुसूचित वर्ग, पिछड़ा वर्ग और महिला वार्डों का आरक्षण तय कर मुख्यालय भेजना होगा। इसके लिए ड्रॉ निकाल कर वार्डाें का आरक्षण तय किया जाएगा। इस संबंध में 21 दिसंबर को तदर्थ समिति की बैठक होगी।

विज्ञापन


हिसार नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल इसी साल 7 जनवरी को समाप्त हो गया था। नए चुनाव को लेकर लोकसभा चुनाव से पहले वार्डबंदी तय की गई थी। इसके लिए निगम की ओर से तदर्थ समिति का गठन किया गया। डीसी की अध्यक्षता में तदर्थ समिति ने वार्डबंदी तय की, जिसमें नगर निगम क्षेत्र की 3,61,303 की आबादी पर 20 वार्ड तय किए गए।
विज्ञापन


शहर में नए वार्ड तो नहीं बनाए, लेकिन कुछ वार्डाें के एरिया में बदलाव कर रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेज दी गई। विभाग ने अब इसे मंजूर कर जारी कर दिया है। वार्डबंदी तय होने के बाद दूसरे चरण में वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। नगर निगम की ओर से आगामी एक सप्ताह के अंदर बैठक बुलाकर ड्रॉ निकाला जाएगा। तदर्थ समिति के अध्यक्ष डीसी फिलहाल ट्रेनिंग पर हैं। ऐसे में एडीसी की अध्यक्षता में ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में कुल आबादी
3,61,303
बीसी ए की आबादी
63596
बीसी बी की आबादी
40724
अनुसूचित वर्ग की आबादी
59773

अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड
अनुसूचित जाति वर्ग के तीन वार्ड तय होंगे। इनमें वार्ड 6,9 और 18 को शामिल किया जा सकता है। वर्ष 2019 के चुनाव में वार्ड 6, 9 और 10 एससी के लिए आरक्षित थे। वार्ड नंबर 10 एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित था।

बीसी-ए के लिए वार्ड
इस बार बीसी-ए के लिए दो वार्ड आरक्षित होंगे। इनमें वार्ड 10 व 15 को शामिल कर सकते हैं। एक वार्ड बीसी-ए की महिला वर्ग के लिए आरक्षित होगा, जिसका फैसला भी आरक्षण से ही होगा।

बीसी बी के लिए वार्ड
बीसी-बी के लिए एक वार्ड आरक्षित होगा, जो इसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होगा।

महिलाओं के लिए 7 वार्ड तय होंगे
20 वार्डों में से 7 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इनमें एक वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित होगा। छह वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए होंगे, जिनका फैसला ड्रॉ से होगा।

नगर निगम में आ चुकी ईवीएम
नगर निगम कार्यालय में पिछले सप्ताह 1500 ईवीएम पहुंच चुकी हैं। इन ईवीएम को निगम कार्यालय में एक स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 12 दिसंबर को इन मशीनों को निगम में लाया गया था। निगम चुनाव ईवीएम से ही कराया जाएगा। इन मशीनों की निगरानी के लिए सुरक्षा जाब्ता भी लगाया गया है।


आरक्षण के लिए 21 को होगी बैठक
प्रशासन की ओर से वार्डबंदी के लिए आरक्षण तय करने संबंधी तदर्थ समिति की बैठक 21 दिसंबर को तय की गई है। लघु सचिवालय के सभागार में अपराह्न 3 बजे बैठक होने की संभावना है। समिति में निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना,अनिल जैन टीनू, प्रीतम सैनी, भूप सिंह रोहिल्ला, जयप्रकाश, पिंकी शर्मा सदस्य हैं। समिति के अध्यक्ष जिला उपायुक्त हैं। जबकि निगम निगम आयुक्त समिति के सदस्य सचिव के तौर पर काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed