{"_id":"6499da3d42249e2ab90c2de8","slug":"municipal-corporation-marked-four-places-for-waste-processing-plant-hisar-news-c-21-hsr1005-165276-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के लिए नगर निगम ने चिह्नित की चार जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के लिए नगर निगम ने चिह्नित की चार जगह
विज्ञापन
हिसार। शहर में 1 से 10 वार्ड में डोर टू डोर कचरा उठाने वाले ठेकेदार को कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध करवाने को लेकर चार विकल्पों पर विचार कर रहा है। इसी के तहत निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ सोमवार को हांसी व बरवाला में जमीन देखी। इसके अलावा उन्होंने जीएलएफ के अधिकारियों के साथ भी विचार-विमर्श किया।
बता दें कि ठेकेदार को निगम प्रशासन की तरफ से कचरा प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जानी है। हालांकि इसे लेकर निगम प्रशासन ने सातरोड के पास दो जगह जमीन देखी थी, लेकिन क्षेत्र के लोगों के विरोध के बाद निगम को इन्हें रद्द करना पड़ा। चूंकि ठेकेदार ने फिलहाल काम बंद किया हुआ है। इस स्थिति में निगम प्रशासन पर ठेकेदार को जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध करवाने का दबाव बढ़ रहा है।
हांसी में सैनीपुरा के पास जगह का किया निरीक्षण
निगमायुक्त ने हांसी में सैनीपुरा के पास नगर परिषद की जमीन का निरीक्षण किया। हालांकि इस जमीन का चयन क्लस्टर लेवल पर सॉलिड वेस्ट प्लांट लगाने के लिए किया हुआ है। चूंकि यह जगह हिसार शहर से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में संभावना है कि ठेकेदार इतनी दूर प्लांट लगाने को तैयार न हो। मगर निगम प्रशासन की मानें तो इस बारे में ठेकेदार से बात हाे चुकी है और वह यहां प्लांट लगाने को तैयार है। निगमायुक्त ने बरवाला में भी प्लांट के लिए जमीन देखी। यह जमीन एमसी बरवाला की है।
विज्ञापन
लीज पर जमीन लेने पर भी विचार
निगम प्रशासन प्लांट लगाने के लिए जमीन लीज पर लेने के बारे में भी विचार कर रहा है। इसे लेकर आर्य नगर के पास निजी जमीन देखी गई है। मगर इसे लेकर निगम प्रशासन को मुख्यालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। इसके अलावा निगमायुक्त ने जीएलएफ के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों ने सिरसा रोड पर जमीन उपलब्ध होने की बात कही। निगम प्रशासन ढंढूर की जमीन के एवज में यह जमीन उपलब्ध करवाने के विकल्प के बारे में सोच रहा है।
हमारे सामने कई विकल्प है। पूरे विचार विमर्श के बाद इनमें से सबसे सही विकल्प को फाइनल किया जाएगा। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त