फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation employees sit on strike to protest against removal of Hartron employees

Hisar News: हारट्रोन कर्मियों को हटाने के विरोध में नगर निगम के कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation employees sit on strike to protest against removal of Hartron employees
नगर निगम कार्यालय परिसर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। 
हिसार। नगर निगम कार्यालय में कार्यरत हारट्रोन के 38 कर्मचारियों को हटाने के विरोध में मंगलवार को नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल की। इस दौरान कर्मचारियाें ने काम बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से निगम कार्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने पिछले निगम कार्यालय में कार्यरत हारट्रोन के 38 कर्मचारियों की सेवाएं 28 फरवरी को समाप्त करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार ने मंगलवार को लंच के बाद हड़ताल की। इस दौरान संघ के पदाधिकारी निगम की सभी शाखाओं में गए और कार्यरत कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने को कहा। इसके बाद कार्यालय में कार्यरत ज्यादातर कर्मचारी काम बंद करके कार्यालय के बाहर आ गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 3 बजे अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान प्रधान सुरेंद्र, सचिव अनिल, उपप्रधान सुरेंद्र वर्मा सहित कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त निगमायुक्त से मांग की कि इन कर्मचारियों की सेवाएं एक साथ समाप्त न करें, बल्कि जैसे-जैसे कार्यकाल पूरा होता जाए, वैसे-वैसे ही इन्हें हटाया जाए। अतिरिक्त निगमायुक्त ने आश्वासन दिया कि इस बारे में विचार विमर्श किया जाएगा और कर्मचारी संघ को 27 फरवरी शाम 5 बजे तक अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed