{"_id":"61f82d824cda1218b5286a1c","slug":"municipal-cleaning-contractor-did-not-put-unique-bar-code-notice-hisar-news-hsr6232282110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के सफाई ठेकेदार ने नहीं लगाया यूनिक बार कोड, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के सफाई ठेकेदार ने नहीं लगाया यूनिक बार कोड, नोटिस
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के सफाई ठेकेदार ने निर्धारित 40 दिनों के बाद भी अपने वार्ड की गलियों व गाड़ियों पर बार कोड व स्कैनर सिस्टम नहीं लगाया है। निगम प्रशासन की तरफ से ठेकेदार को नोटिस थमाया गया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अभी तक आपने बार कोड सिस्टम लागू नहीं किया है। इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए।
बता दें कि निगम प्रशासन ने पहली बार शहर के पांच वार्डों से घरों के कचरे के उठान का काम ठेके पर दिया है। ठेकेदार को न सिर्फ इन वार्डों के हर घर से कचरे का उठान करना है, बल्कि उस कचरे का निस्तारण भी करना है। अक्सर शहरवासियों की शिकायतें आती हैं, उनके घर से कचरे का उठान नहीं किया जा रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए निगम प्रशासन ने एक नया सिस्टम लागू किया है।
सफाई ठेकेदार को लागू करना है यह सिस्टम
इस सिस्टम के तहत ठेकेदार को वार्ड 12 से 16 में गलियों के नुक्कड़ व घरों पर आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन) टैग लगाने हैं। वहीं कचरा उठाने वाली गाड़ियों पर स्कैनर लगाने हैं। जब भी गाड़ी वहां से कचरे का उठान करने के लिए गुजरेगी तो वाहन पर स्कैनर गली के नुक्कड़ या घर पर लगे बार कोड को स्कैन कर लेगा। इससे यह पता चल सकेगा कि किस गली या घर से कूड़ा नहीं उठा। इसके अलावा गाड़ियों में जीपीएस भी लगाए जाने हैं। इस सिस्टम के लागू होने से जब भी कोई शिकायत आएगी तो उसकी जांच करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
बार कोड के लिए ठेकेदार को निगम की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर अब भी वह लापरवाही बरतेगा तो जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अपूर्व चौधरी, उप निगम आयुक्त