फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MSP 2250, government accepted market rate as 1650, millet is being sold for Rs 1300 quintal

एमएसपी 2250, सरकार ने मार्केट रेट माना 1650, बाजरा बिक रहा 1300 रुपये क्विंटल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
MSP 2250, government accepted market rate as 1650, millet is being sold for Rs 1300 quintal
हिसार। नई अनाजमंडी में बाजरा लेकर पहुंच रहे किसान सरकार की पॉलिसी में उलझे हैं। ऐसे में वह अपनी फसल एमएसपी रेट से करीब आधे दाम पर बेचने को मजबूर है। वीरवार को नई अनाजमंडी में 35 किसान 700 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे, जोकि 1255 रुपये से लेकर 1493 रुपये में बिका है। किसानों ने बताया कि सरकार ने एमएसपी 2250 तय किया है। बाजरे का मार्केट भाव 1600 के हिसाब से 1650 मानकर किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर देने की बात कही थी। अब बाजरा 1300 रुपये बिक रहा है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के असिस्टेंट सेक्रेटरी भरत सिंह का कहना है कि अभी तक मूंग और बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। खरीद को लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी है। मंडी में पहुंचे किसानों का कहना है कि पहले बारिश के कारण फसल चौपट हो गई। अब बाजरा लेकर पहुंच रहे है तो सरकार खरीद नहीं रही है। जब भी अधिकारियों के पास जाते है कि वह आश्वासन देकर भेज देते है कि जल्द ही बाजरा खरीद लिया जाएगा। ऐसे में आज हर कोई किसान अपनी फसल प्राइवेट रेट में बेचने को मजबूर है।
विज्ञापन

सरकार अभी बाजरा खरीद नहीं रही है। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसान परेशान हैं। मैं सात क्विंटल बाजरा लेकर आया था। मैंने 1300 रुपये के हिसाब से प्राइवेट रेट में बेचा है। सरकार ने एमएसपी 2250 तय किया है। बाजरे का मार्केट भाव 1600 के हिसाब से 1650 मानकर किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर देने की बात कही थी। अब बाजरा 1300 रुपये बिका है। अगर भावांतर के 600 रुपये मिले भी तो बाजरा 1900 रुपये क्विंटल ही बिका। - रामप्रकाश, किसान, असरावां निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से खरीद नहीं होने पर किसान नुकसान उठाकर बाजरा बेचने को मजबूर है। मैंने छह क्विंटल बाजरा प्राइवेट रेट पर 1311 रुपये के हिसाब से बेचा है। सरकार ने भावांतर का एलान किया है। अब हम कितने दिन इंतजार करें। पता नहीं भावांतर के 600 रुपये कब मिलेंगे, कैसे मिलेंगे। मिलेंगे भी या नहीं। - कुलदीप, किसान, जगाण निवासी
आज से सरकारी एजेंसी की ओर से बाजरा खरीदने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक बाजरा की खरीद को लेकर नई पॉलिसी नहीं आई है। - भरत सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी, हिसार

राजस्थान से मूंगफली आनी हुई शुरू
उधर, नई अनाजमंडी में राजस्थान से मूंगफली आना शुरू हो चुकी है। अभी मूंगफली की सफाई की जा रही है। एक नवंबर से मूंगफली की सरकारी खरीद शुरू होगी। फिलहाल मूंगफली प्राइवेट रेट पर 4000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed