{"_id":"3fc36a7b1d895dedd9fe0b29fee5e495","slug":"mp-dushyant-speak-grand-father-and-father-will-together-then-i-will-marry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दादा-पिता साथ होंगे, तब सजेगा सेहरा : सांसद दुष्यंत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा-पिता साथ होंगे, तब सजेगा सेहरा : सांसद दुष्यंत
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद दुष्यंत चौटाला की साइबर चौपाल में युवा खुलकर उनसे बात पूछ रहे हैं। वीरवार को जब चौटाला चौपाल के जरिए युवाओं से मुखातिब हुए तो करीब 30 मिनट में ही सात हजार युवा उनसे जुड़े।
विज्ञापन
इस दौरान युवाओं ने कॅरिअर से लेकर गांव में विकास कार्यों संबंधी सवाल पूछे। इसी बीच कई युवाओं ने पूछा, भैया आप शादी कब करेंगे? इस पर उन्होंने लिखा है कि जब दादा और पिता साथ होंगे, तब सेहरा सजाएंगे।
विज्ञापन
सांसद चौटाला से अबतक देशभर से करीब दो लाख युवा फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप के जरिए सांसद से जुड़ चुके हैं। साइबर चौपाल के दौरान युवक गौरी शंकर ने पूछा, दुष्यंत जी आप शादी कब करेंगे।
विज्ञापन
इसके जवाब में उन्होंने लिखा कि फिलहाल शादी का इरादा नहीं है। जब पिता और दादा साथ होंगे, तभी शादी का फैसला लेंगे और उनकी मौजूदगी में ही सेहरा बांधेंगे। गौरतलब है कि दुष्यंत के दादा ओमप्रकाश चौटाला व पिता अजय चौटाला जेबीटी घोटाले में सजा काट रहे हैं।
चौपाल में हिसार के हरदीप मलिक ने सांसद को नई सब्जी मंडी की सड़क ऊंची होने की जानकारी देते हुए सवाल पूछा। सांसद ने कहा अधिकारी लापरवाही से काम करते हुए सड़कों का निर्माण करते हैं। अब फिर से सड़क निर्माण पर पैसा लूट लिया जाएगा। ऐसी शिकायतों को जनता के समक्ष रखें। मैं भी इस मुद्दे को उठाऊंगा।
हिमांशु ने जिंदल चौक पर 50 फीट की दूरी पर ही दो ट्रैफिक सिग्नल लगाने की शिकायत देकर सवाल पूछा, जिस पर सांसद ने कहा कि अधिकारियों के पास विजन नहीं है। कहीं तो दस किलोमीटर के एरिया में सिग्नल नहीं है। कहीं 50 फीट पर ही दो सिग्नल लगा दिए। एक सिग्नल वहां से हटाकर डाबड़ा चौक पर लगाया जाना चाहिए। निगम सदन की अगली बैठक में इस पर सवाल पूछेंगे।
युवाओं ने हिसार शहर में बड़ी संख्या में ऑटो की समस्या को उठाया। शहर में सही तरीके से सिटी बस चलाने की बात कही, जिससे स्टूडेंट्स को राहत मिल सके। कुछ युवाओं ने फूड टेक्नोलॉजी कोर्स के बाद युवाओं के रोजगार पर भी सवाल पूछे। सांसद ने कहा कि मिलकर इसकी विस्तार से जानकारी देना। संसद में सवाल पूछेंगे।
रोहतक के सांसद नाकाम, मैं कराऊंगा संसद भ्रमण
रोहतक के एक युवक ने संसद दिखाने बाबत पूछा तो दुष्यंत ने कहा कि रोहतक के सांसद नाकाम साबित हो रहे हैं तो मैं आपको संसद भ्रमण कराऊंगा। उन्होंने कहा कि साइबर चौपाल पर सक्रिय 20 युवाओं को शीतकालीन सत्र में संसद का भ्रमण कराया जाएगा।