फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   movement will done for demands

मांगे नहीं मानी तो राज्य स्तर पर आंदोलन

Wed, 11 Dec 2013 10:51 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
भिवानी/ब्यूरो। Updated Wed, 11 Dec 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
movement will done for demands
हरियाणा सरकार ने स्कूलों के अपग्रेडेशन और मान्यता संबंधी नियमों में ढील नहीं दी तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन


बुधवार को प्राइवेट विद्यालय वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्राइवेट स्कूल प्रतिनिधियों की राज्यस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में निजी स्कूलों को अपग्रेड किए जाने, मान्यता नियमों में फेरबदल करने और अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को स्थायी मान्यता दिए जाने की मांग पर भी चर्चा की गई।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि मांगों के लिए उन्होंने पहले भी सरकार से अनुरोध किया है।

उनके अनुरोध पर विचार नहीं किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा एवं महासचिव रामअवतार शर्मा ने कहा कि मान्यता एवं अपग्रेडेशन संबंधी मामलों में जमीन की शर्त को हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


वर्तमान में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जिनके पास अपनी जमीन तक नहीं है। फिर प्राइवेट स्कूलों के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

स्कूलों को शॉप एक्ट में ना लाया जाए। स्कूल पहले ही सोसायटी एक्ट में हैं और टैक्स भर रहे हैं। ऐसे में शॉप एक्ट के तहत बेवजह के टैक्स की बजाय स्कूलों को सोसायटी एक्ट के तहत ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नियमावली के तहत वे दस फीसदी बीपीएल बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार हैं मगर उनके लिए अनुदान सरकार दे।

इस मौके पर अंबाला से बंसीलाल कपूर, जींद से वजीर ढांडा, राजेश मोर, पुरुषोत्तम, सोनीपत से श्यामलाल चावला, रोहतक से कुलदीप पूनिया, विजय टिटोली, संजीव भारद्वाज, पलवल से सतबीर पटेल, भिवानी से इंद्रसिंह श्योराण, सोमनाथ रहेजा, दयानंद भांभू, श्रद्धानंद शर्मा, कृष्ण कुमार यादव, शिवकुमार भारद्वाज, मुन्नालाल कादमा, हरीसिंह बौद, धनसिंह अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed