फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Motorcyclist killed, wife and son injured after being hit by an out of control car.

Hisar News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, wife and son injured after being hit by an out of control car.
आदमपुर। भादरा रोड रेलवे ओवरब्रिज पर 8 सितंबर को कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में ढाणी मोहब्बतपुर निवासी 35 वर्षीय सोनू गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी सीमा और 11 वर्षीय बेटा गोबिंद का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीमा ने शिकायत में बताया कि वह पति सोनू और बेटे गोबिंद के साथ बाइक से आदमपुर मंडी आ रही थी। करीब 9:30 बजे ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने तीनों घायलों को आदमपुर नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और फिर हिसार रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि आदमपुर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed