{"_id":"6a0a0257c83d14bd800d08b2","slug":"motorcyclist-killed-after-being-struck-by-a-speeding-car-hisar-news-c-21-hsr1005-872385-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Sun, 17 May 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 17 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरवाला। हिसार-बरवाला मार्ग पर राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बरवाला के वार्ड एक निवासी हिमांशु (15) की माैत हाे गई। जबकि बाइक चालक वार्ड 17 निवासी सुमित घायल हो गया।
बरवाला नगर के वार्ड एक निवासी हिमांशु व वार्ड 17 निवासी सुमित किसी निजी काम से बाइक से हिसार गए थे। रविवार दोपहर बाद वे काम निपटाकर बरवाला लौट रहे थे। राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट के पास पीछे से आ रही एक क्रेटा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्रेटा के नीचे फंस गई। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को बेहद नाजुक हालत में बरवाला के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक हिमांशु के शव को बरवाला के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद चालक कार काे माैके पर ही छाेड़कर फरार हाे गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनाें काे कब्जे में ले लिया है।