फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Motorcyclist injured in collision with roadways bus

Hisar News: रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in collision with roadways bus
हांसी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन नवीन कुमार।
हांसी। शहर के दिल्ली रोड पर बीएसएनएल कार्यालय के पास हरियाणा रोडवेज की बस व एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में दयाल सिंह कॉलोनी निवासी नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। अस्पताल में उपचाराधीन नवीन कुमार ने बताया कि उसकी हांसी लघु सचिवालय में कैंटीन है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैंटीन जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे। चालक ने बस रोककर घायल नवीन को वाहन का प्रबंध करके उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया। बस की टक्कर लगने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नवीन के सिर, मुंह, पैर, गर्दन व हाथ पर गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed