{"_id":"63fcf94a6d3ab5a27f0f6914","slug":"mother-increased-daughters-knowledge-in-sports-two-and-a-half-year-old-hanus-name-registered-in-india-book-of-records-hisar-news-c-21-hsr1020-67721-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेल-खेल में मां ने बढ़ाई बेटी की नॉलेज, ढाई साल की हनु का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेल-खेल में मां ने बढ़ाई बेटी की नॉलेज, ढाई साल की हनु का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
विज्ञापन
हनु अपने पुरस्कार के साथ।
हिसार। सुंदर नगर की प्रीति सिराधना ने अपनी ढाई साल की बेटी हनु की खेल-खेल में नॉलेज बढ़ाई। अब बेटी ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। हनु के पिता हरीश सिराधना कराटे में एशियन क्वालीफाई रेफरी है और सूरज स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर हैं। जबकि माता गृहिणी हैं और एमसीए की हुई है।
बेटी के पिता हरीश सिराधना बताते हैं कि हनु को भारत के लगभग सभी राज्यों की राजधानी, 1 से 100 तक हिंदी और इंग्लिश में गिनती, ए से जेड तक अल्फाबेट्स आत हैं। इसके अलावा बेटी 21 कविताएं व भारत की जनरल नॉलेज जैसे भारत के प्रधानमंत्री का नाम, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय वृक्ष, राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय गान कौन सा है, अपने घर का पता, मोबाइल नंबर तक जानती है। प्रीति रोजाना घर पर ही खिलौने, कार्ड, नॉलेज बढ़ाने वाले नेम कार्ड, काउटिंग कार्ड, फ्रूट नेम कार्ड, एनीमल नेम कार्ड की मदद से हनु की नॉलेज बढ़ा रही है।
एक माह पहले आई थी चयन की मेल
पिता हरीश सिराधना का कहना है कि बेटी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के लिए उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले अप्लाई किया। उसके कुछ दिन बाद संदेश आया कि बेटी की वीडियो बनाकर भेजें। एक महीने पहले ही इंडिया बुक रिकॉर्ड की ओर से बेटी का नाम चयन होने की मेल आई थी। तीन दिन पहले ही घर पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की किट पहुंची है। किट में एक गोल्ड मेडल, आइडी कार्ड, पैन और बुक है।