फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   More than 4 thousand people are drinking free water in Azadnagar

Hisar News: आजादनगर में 4 हजार से ज्यादा लोग मुफ्त पी रहे पानी

Mon, 15 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 15 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
More than 4 thousand people are drinking free water in Azadnagar
हिसार। शहर के आजाद नगर एरिया में 4 हजार से ज्यादा लोग फोकट का पानी पी रहे हैं। अब जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन पर शिकंजा कसा जाएगा। विभाग इन अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस थमाएगा। नोटिस देने के बाद भी अगर ये कनेक्शन को वैध नहीं करवाते हैं तो इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों विभाग ने आजाद नगर एरिया में अवैध पेयजल कनेक्शन को लेकर सर्वे शुरू करवाया था। अब यह सर्वे पूरा हो चुका है। कर्मचारियों ने रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड 18 में मिले ज्यादा अवैध कनेक्शन
आजाद नगर एरिया में वार्ड 18 व 19 आते हैं। सर्वे के दौरान वार्ड 18 में 948 और वार्ड 19 में 480 अवैध कनेक्शन मिले हैं। अधिकारियों की मानें तो आजाद नगर में पेयजल के करीब 6 हजार वैध कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में मिले अवैध कनेक्शन
आदर्श कॉलोनी, एचटीएम काॅलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, तुलसी विहार, सरस्वती विहार, मांडण कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, नंद विहार, शिव नगर, अमर एन्क्लेव, विराट व नवदीप कॉलोनी।

अवैध पेयजल कनेक्शन से ये हो रहा नुकसान
अवैध पेयजल कनेक्शन से विभाग को वित्तीय नुकसान होता है, क्योंकि ये पानी का बिल नहीं भरते। चूंकि ये विभाग के रिकॉर्ड में नहीं होते तो कोई भी योजना बनाते समय इन्हें शामिल नहीं किया जाता। इस कारण से सही ढंग से योजना भी नहीं बन पाती है।

ये की जाएगी कार्रवाई
विभाग की तरफ से अवैध कनेक्शन धारकों को जल्द ही नोटिस दिए जाएंगे। इस दौरान उन्हें पेयजल कनेक्शन को वैध करवाने के लिए समय दिया जाएगा। अगर इस निर्धारित समय में भी ये अपने कनेक्शन को वैध नहीं करवाते हैं तो इनके कनेक्शन को काटा भी जा सकता है।

आजाद में पेयजल की स्थिति
फिलहाल आजाद नगर में दो वाटर टैंक बने हुए हैं। एक वाटर की टैंक की क्षमता 1.73 करोड़ गैलन और दूसरे की क्षमता 12.45 करोड़ लीटर की है। इन दोनों टैंक में स्टोर किया हुए पानी से 15 दिनों तक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जा सकती है। हालांकि अमृत 2 योजना में आजाद नगर जलघर में एक और वाटर टैंक प्रस्तावित किया गया है।


सर्वे पूरा हो गया है। सर्वे में 1428 पेयजल कनेक्शन अवैध मिले हैं। अब जल्द ही इन्हें नोटिस दिए जाएंगे।
विजयपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
सेक्टर 15 में 40 साल पुरानी पेयजल लाइन, प्रेशर से पानी छोड़ते ही आ जाती है लीकेज
हिसार। शहर के पॉश एरिया में शामिल सेक्टर 15 में पेयजल लाइन करीब 40 साल पुरानी है। हालात यह है कि अगर कर्मचारी लाइन में प्रेशर से पानी छोड़ दे तो लाइन में लीकेज आ जाती है। सेक्टरवासी काफी समय से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से सेक्टर में नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं। उधर अधिकारियों का कहना है कि नई पेयजल लाइन बिछाने को लेकर मुख्यालय एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है।
सेक्टरवासियों के मुताबिक जिस समय सेक्टर 15 में पेयजल लाइन बिछाई गई थी, उस समय एक घर में 6 सदस्यों की संख्या के हिसाब से लाइन डिजाइन की जाती थी। मगर अब यह आंकड़ा बढ़कर 13 हो चुका है। इसका मतलब है कि सेक्टर 15 में अन्य सेक्टरों के मुकाबले आधा पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। इसके अलावा पेयजल सप्लाई के समय प्रेशर इतना कम होता है कि एक बाल्टी को भरने में ही 15 मिनट लग जाते हैं। अगर कर्मचारी तेज प्रेशर से पेयजल आपूर्ति कर दे तो उसी समय पीवीसी वाली पाइप में लीकेज आ जाती है। सेक्टर में कुल 1017 प्लॉट हैं। इनमें से 5-6 प्लॉट को छोड़कर सभी पर घर बन चुके हैं। सेक्टरवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर अभी उन्होंने समाधान शिविर में भी गुहार लगाई है। इसके अलावा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को भी मांग पत्र सौंपा था।

सेक्टर में पेयजल आपूर्ति का बुरा हाल है। कई घरों में पानी नहीं पहुंचता है। इस बारे में कई दफा अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।- योगराज गर्ग, प्रधान, रेजिडेंट्स डेमोक्रेटिक वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 15


सेक्टर 15 के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा हुआ है। एस्टीमेट मंजूर होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -पवन वर्मा, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed