फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   More than 150 buffaloes and buffaloes died in Balsamand in 15 days

Hisar News: बालसमंद में 15 दिनों में 150 से अधिक भैंस और कटड़ों की मौत

Sun, 04 Feb 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 04 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
More than 150 buffaloes and buffaloes died in Balsamand in 15 days
बालसमंद। जिले के गांव बालसमंद में कई दुधारू भैंसों की मौत हो चुकी है। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों में 150 से अधिक भैंस और कटड़े मर चुके हैं। मौत से पहले भैंसों में कंपन हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय पशुपालक मदन ने बताया कि बीती 10 जनवरी को उनकी भैंस में अचानक कंपन हुई, तो उसने भैंस को बुखार की दवा दिलाई। इससे आराम नहीं हुआ तो अगले दिन गांव के सरकारी पशुचिकित्सक से इंजेक्शन लगवा कर दवा दी। इसके कुछ घंटों बाद पशु की मौत हो गई। इसके तीन दिन बाद दो छोटे पशुओं की भी मौत हो गई। मदन ने डॉक्टर से पशुओं की मौत का कारण पूछा तो इसे वायरस बताया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव में टीटा गोरखपुरिया की पांच भैंस, बादल की दो भैंस, रतन की एक भैंस और तीन छोटे कटड़े, ओमप्रकाश की दो भैंस और एक कटड़ा, प्रकाश के दो पशु, सरजीत के दो पशु, रतन व्यापारी के चार पशु, बलराज के एक पशु सहित 150 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। गांव में लगातार पशुओं की मौत के बावजूद पशुपालन एवं डायरी विभाग इसके कारणों का पता नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग

ग्रामीण कुलदीप लौरा ने बताया कि उनके एक पशु की बुधवार को मौत हुई है। वहां रोज पशु मर रहे हैं। एक-एक घर में चार-चार पशुओं की मौत से पशुपालकों की आय के साधन खत्म हो गए हैं। एक लाख से अधिक कीमत की भैंस मर जाने से आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण मदन, सरजीत, रतन, बलराज सहित अन्य पशुपालकों ने उचित मुआवजे की मांग की है।




------------------------------------------------------

गांव में 150 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है, जिनमें भैंस और कटड़े शामिल हैं। इसमें पशु को ठंड लगती है। दवा, इंजेक्शन देने के बाद पशु चारा खाने लगते हैं। इसके बावजूद अचानक उनकी मौत हो जाती है। - मंजू, सरपंच बालसमंद।



गांव बालसमंद में पशुओं की लगातार हो रही मौत की सूचना मिली है। गांव जाकर पशुओं की मौत का कारण जानेंगे। पशुपालकों को जागरूक कर विभाग की ओर से समाधान के उचित प्रयास किए जाएंगे। - डाॅ. सुभाष जांगड़ा, डीडीए, पशुपालन विभाग, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed