{"_id":"65b2d50e805748a7d1058db4","slug":"more-people-reached-the-urban-depot-to-get-ration-hisar-news-c-125-1-shsr1009-112304-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव से भी शहरी डिपो पर राशन लेने पहुंचे लोग, भीड़ को देख संचालक ने बंद किया डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव से भी शहरी डिपो पर राशन लेने पहुंचे लोग, भीड़ को देख संचालक ने बंद किया डिपो
Fri, 26 Jan 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। डिपो संचालकों की हड़ताल खत्म होने के बाद राशन लेने के लिए डिपुओं पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गांव से भी लोग राशन लेने के लिए शहरी डिपो पर पहुंचे रहे हैं। ऐसे में डिपो संचालक राशन वितरण का काम बंद कर रहे हैं।
वीरवार को शहरी दायरे के जैन चौक तेलीवाड़ा क्षेत्र के डिपो पर वीरवार को अचानक ही राशन लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देख पहले तो डिपो संचालक ने कतार लगाकर राशन वितरण की तैयारी की, लेकिन जब उसे पता चला कि गांव से भी लोग यहां राशन लेने आए हैं तो उसने डिपो राशन वितरण का काम बंद कर दिया। इसके बाद काफी देर तक हंगामा भी हुआ। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि खाद्य निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर डिपो पर वितरण कार्य का जायजा लिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि राशन वितरण के लिए समय बढ़ाया जाए इसके लिए उच्चाधिकारियों से भी बातचीत कर रहे हैं।
भिवानी जिले में 370 राशन डिपो हैं, जिनसे एक लाख 70 हजार लाभार्थी परिवार जुड़े हैं। डिपो होल्डर एसोसिएशन की 20 दिनों तक लगातार हड़ताल चली। अब डिपो खुले तो जनवरी का राशन लेने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ रही। कई लाभार्थियों को तो दिसंबर माह का सरसों तेल भी नहीं मिला है। अब महीना बीतने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं और अधिकांश लाभार्थियों को राशन का वितरण नहीं हुआ है। डिपो पर राशन लेने आई भतेरी, महावीर, कमलेश, कृष्णा, कांता, कमला का कहना है कि काफी दिनों से चक्कर लगा रहे थे, अब डिपो खुले तो राशन नहीं मिल रहा है। भीड़ देखकर डिपो संचालक ने वितरण बंद कर दिया है। कई डिपो पर पीओएस का सर्वर ठप है। लोगों का कहना है कि या तो राशन वितरण का समय बढ़ाया जाए या फिर उन्हें राशन दिलाया जाए। डिपो संचालक भी राशन खत्म होने और सर्वर ठप होने का बहाना बना रहे हैं, इसी वजह से दूसरे इलाके के डिपो पर राशन के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
तो क्या वितरण से पहले ही खत्म हो गया राशन
ग्रामीण क्षेत्र में डिपो पर राशन वितरण का ये हाल है कि कई डिपो संचालकों ने तो कुछ लोगों को राशन बांटने के बाद राशन खत्म होने का बोर्ड लगा दिया है। ऐसे में उन गांवों के लोग अब शहरी डिपो की तरफ दौड़ रहे हैं। बड़ा सवाल यह भी है कि वितरण से पहले ही राशन कैसे खत्म हो गया। विभागीय अधिकारी भी अभी हरकत में नहीं आए हैं, ऐसे में डिपो संचालकों की मनमानी की वजह से भी लोगों का सब्र जवाब दे रहा है।
सभी डिपो पर राशन की पर्याप्त सप्लाई दी गई है। सभी पात्र परिवारों को राशन मिलेगा। डिपो पर खाद्य निरीक्षकों के निरीक्षण की ड्यूटी लगाई गई है तो वितरण कार्य का जायजा लेंगे। हमारा प्रयास है कि राशन वितरण के लिए समय बढ़ाया जाए इसके लिए उच्चाधिकारियों से भी बातचीत कर रहे हैं। -मुकेश कुमार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।