फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon turf reache Gujarat Western disturbance also weakens in Haryana scattered rain will continue till 23rd

मानसून टर्फ गुजरात पहुंची: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर, 23 तक जारी रहेगा बिखराव वाली बारिश का सिलसिला

Wed, 20 Aug 2025 08:03 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 20 Aug 2025 08:03 AM IST
सार

विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में बिखराव वाली बारिश हुई। 23 अगस्त तक ऐसे ही बिखराव वाली बारिश होती रहेगी। इसी बीच 21 अगस्त को एक और विक्षोभ के आने की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon turf reache Gujarat Western disturbance also weakens in Haryana scattered rain will continue till 23rd
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून टर्फ के गुजरात पर पहुंचने और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में बिखराव वाली बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 23 अगस्त तक बिखराव वाली बारिश का ही दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से मानसून टर्फ प्रदेश से और दूर पहुंच गई है। मंगलवार को यह गुजरात पर पहुंच गई। वहीं सोमवार रात को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ कमजोर श्रेणी का है। इसके असर से मध्य पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है।
विज्ञापन


विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में बिखराव वाली बारिश हुई। 23 अगस्त तक ऐसे ही बिखराव वाली बारिश होती रहेगी। इसी बीच 21 अगस्त को एक और विक्षोभ के आने की संभावना है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जब तक मानसून टर्फ की उत्तर की तरफ वापसी नहीं होगी तब तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed