फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon trough reached Haryana, rain activity took place in districts adjoining Punjab

Hisar News: मानसून टर्फ हरियाणा पर पहुंची, पंजाब से सटे जिलों में हुईं बारिश की गतिविधियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Monsoon trough reached Haryana, rain activity took place in districts adjoining Punjab
हिसार। मानसून टर्फ लाइन हरियाणा पर पहुंच गई है। इसके साथ ही रविवार को प्रदेश के पंजाब से सटे जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 10 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को मानसून टर्फ लाइन सूरतगढ़, सिरसा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा, दीघा होते हुए पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशा में उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली रही। इस दौरान पंजाब से सटे जिलों में हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे रहे। वहीं नमी वाली मंद गति से हवाएं चलने और बादलों की आवाजाही से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके अगले 2-3 दिनों में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पश्चिमी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके सुबह तक उत्तरी राजस्थान पर आने की संभावना बन रही है। इस कारण से मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर बनी रहेगी। इन सभी मौसम प्रणालियों के कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 10 जुलाई तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी हुई बारिश
अंबाला-6.0 एमएम
करनाल-0.5 एमएम
नूंह-1.5 एमएम
सोनीपत-0.5 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed