फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon reached 12 districts of the state, still waiting in 10

Hisar News: प्रदेश के 12 जिलों में पहुंचा मानसून, 10 में अभी भी इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Monsoon reached 12 districts of the state, still waiting in 10
हिसार। प्रदेश के 12 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मगर, अभी भी 10 जिलों में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगले दो दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। वहीं, वीरवार को सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में मानसून की चाल में बदलाव देखने को मिल रहा है। आमतौर पर हरियाणा में पहले उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मानसून का प्रवेश होता है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में सबसे बाद में प्रवेश होता है। इस साल प्रदेश के उत्तरी जिलों के साथ पश्चिमी जिलों में मानसून पहले पहुंच गया है।
विज्ञापन

अभी तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में मानसून की एंट्री हो गई है। जबकि भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, फरीदाबाद , रोहतक व झज्जर में अभी मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। कुल मिलाकर अभी हरियाणा के 12 जिलों में मानसून पहुंच चुका है, जबकि 10 जिलों में मानसून का इंतजार है। अभी भी मानसून की लय देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान सामान्य से नीचे, जबकि रात के तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं। लगातार पूर्वी हवाओं से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी और तापमान में हल्की बढ़त से आमजन को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
इतनी हुई बारिश
अंबाला-4.2 एमएम
हिसार-22.0 एमएम
करनाल-26.0 एमएम
फतेहाबाद-19 एमएम
भिवानी-1.0 एमएम
चरखी दादरी-4.5 एमएम
कैथल-13.5 एमएम
नूंह-2.0 एमएम
पंचकूला-1.0 एमएम
पानीपत-9.5 एमएम
महेंद्रगढ़-0.5 एमएम
सोनीपत-1.0 एमएम
यमुनानगर-15.5 एमएम
नोट-------बारिश का यह आंकड़ा बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से वीरवार शाम साढ़े 5 बजे तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed