फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Molestation case at Hisar HAU Students shout slogans in front of Vice Chancellor come wearing black clothes

हिसार HAU में छेड़छाड़ मामला: कुलपति के सामने विद्यार्थियों ने की नारेबाजी, काले कपड़े पहन कर आए

Tue, 10 Feb 2026 11:59 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Feb 2026 11:59 AM IST
सार

पिछले सप्ताह एचएयू के दो असिस्टेंट प्रोफेसर को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित किया गया है। विद्यार्थियाें का कहना है कि अब तक इस बारे में जांच कमेटी के सदस्यों के नामों का एलान नहीं किया गया।

विज्ञापन
Molestation case at Hisar HAU Students shout slogans in front of Vice Chancellor come wearing black clothes
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने कुलपति के भाषण के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए। काले कपड़े पहन कर विद्यार्थियों ने अपने हाथाें में पोस्टर थाम रखे थे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को चुप कराया।

विज्ञापन




मंगलवार को एचएयू में दो दिवसीय इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल शुरू हुआ। जिसमें एचएयू के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी पहुंचे थे। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज समाोह में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। कुलपति भाषण खत्म कर लौटने लगे तो विद्यार्थियाें ने नारेबाजी शुरु कर दी। एक दीवार पर खड़े विद्यार्थियों ने नारेबाजी की। काले रंग के कपड़ों में पहुंचे विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए। विद्यार्थियों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


छेड़छाड़ मामले में सुर्खियों में आया एचएयू
पिछले सप्ताह एचएयू के दो असिस्टेंट प्रोफेसर को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित किया गया है। विद्यार्थियाें का कहना है कि अब तक इस बारे में जांच कमेटी के सदस्यों के नामों का एलान नहीं किया गया। निलंबन के पत्र भी सार्वजनिक नहीं किए गए। आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed