{"_id":"681a4fbb9e58c96b5b02de40","slug":"mock-drill-will-be-held-in-hisar-today-hisar-news-c-21-1-hsr1033-620528-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार में आज होगी मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार में आज होगी मॉक ड्रिल
Tue, 06 May 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 06 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में बुधवार को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। आपात परिस्थिति के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की पूर्ण तैयारी के लिए यह अभ्यास किया जाएगा। सायरन के माध्यम से मॉक ड्रिल की शुरुआत की जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य संचार व्यवस्था, नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली, नागरिक सुरक्षा सेवाओं, अग्निशमन, बचाव और प्रबंधन की सक्रियता का परीक्षण किया जाएगा। विभिन्न सुरक्षा प्रबंधों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कर आपातकालीन तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा। मॉक डि्रल को लेकर सुबह 10 बजे लघु सचिवालय सभागार में डीसी की अध्यक्षता में सभी विभागों व सामाजिक संगठनों की बैठक होगी।
पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच अलर्ट पर सिरसा, आज रात को आधा घंटा रहेगा ब्लैकआउट
सिरसा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। सरकार के आदेश पर पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय थल, जल व वायु सेना पूरी तरह से तैयार है। इसी के साथ ही रक्षा मंत्रालय ने जिस भी शहर में वायुसेना का एयरबेस है, वहां पर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए सिरसा जिला प्रशासन द्वारा युद्ध के हालात में आम जनता को बचाव के उपाय बताने के लिए बुधवार को मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इस दौरान रात 9 बजे को सायरन बजेंगे और साढ़े 9 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। डीसी शांतनु शर्मा के अनुसार जिला प्रशासन ने 12 विभागों को आपातकालीन स्थिति से निपटने का निर्देश दिया है। बुधवार सुबह उक्त विभागों के प्रभारियों की बैठक ली जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि सिरसा शहर देश की सामरिक दृष्टि से सबसे अहम है क्योंकि भारतीय वायु सेना का सबसे अहम एयरबेस यहां स्थित है। सन 1965 व 1971 में पाकिस्तान से हुई जंग में पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों ने सिरसा में बमबारी की थी।
विज्ञापन