{"_id":"68b0b8edde4d3cad9b0909d2","slug":"mnrega-workers-took-out-a-march-for-a-daily-wage-of-rs-700-and-insurance-of-rs-25-lakh-hisar-news-c-21-hsr1020-697273-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 700 रुपये दिहाड़ी और 25 लाख के बीमा के लिए मनरेगा मजदूरों ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 700 रुपये दिहाड़ी और 25 लाख के बीमा के लिए मनरेगा मजदूरों ने निकाला मार्च
विज्ञापन
क्रांतिमान पार्क में पहुंचे मनरेगा मजदूर ।
हिसार। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) के मेट और मजदूरों ने मांगों के लिए वीरवार को विरोध मार्च निकाला। क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय गेट तक नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला। लघु सचिवालय के गेट पर धरना देकर अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा मजदूरों की 700 रुपये दिहाड़ी और 25 लाख का बीमा मांगा।
मनरेगा मेट संगठन जिला प्रधान रमेश नापा की अध्यक्षता में हिसार, अग्रोहा, आदमपुर, नारनौंद, उकलाना, हांसी, बरवलाा, ब्लॉक के मनरेगा मेट व मनरेगा मजदूर क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए। यहां से सभी मनरेगा मेट मजदूर भाजपा सरकार के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय हिसार पहुंचे।
जिला प्रधान रमेश नापा ने कहा कि मनरेगा स्कीम के तहत पिछले कुछ दिनों से नहरों की सफाई कार्य, मिट्टी भराई के कार्य एवं पंचायत संपत्ति के रख रखाव से संबंधित कार्य बंद कर दिए गए हैं। इन कार्याें को बहाल किया जाए। मनरेगा स्कीम को कृषि एवं उद्योग से जोड़ते हुए इसमें अन्य कार्यों को जोड़कर स्कीम का विस्तार किया जाए। सभी मनरेगा मजदूर के वित्तीय वर्ष में 100 दिन का रोजगार देना सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में वर्तमान में मजदूर के केवल 25 से 30 दिन तक ही रोजगार मिल रहा है
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में मनरेगा मजदूर के रूप में पक्का किया जाए। प्रदर्शन में अग्रोहा ब्लॉक प्रधान रणधीर किरमारा, गंगाधर, नंगथला, त्रिलोक, नंदा, विरेंद्र लुदास, शिव कुमार ढंढूर, अनिता रानी, परमजीत कौर, बलजीत चौधरीवास, बिंटू सिंह न्योली खुर्द आदि मौजूद थे।