फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MNREGA workers gave written complaint to ABPO regarding change of mate

Hisar News: मनरेगा मजूदरों ने मेट बदलने को लेकर एबीपीओ को दी लिखित शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers gave written complaint to ABPO regarding change of mate
नारनौंद बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते मनरेगा मजदूर।
नारनौंद। गांव बुडाना के मनरेगा मजदूरों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मनरेगा मजदूरों ने एबीपीओ नरेंद्र को लिखित में शिकायत देते हुए कुलदीप मेट को बदलने की मांग की है। मनरेगा मजदूर मूर्ति, भतेरी, धन्नो, पीजो, संतोष, किरण, ओमपति, आजाद सिंह, सुनील, भोलू, रघबीर, रोहतास, सतबीर, रामकुमार, सुरेश, बलराज, महासिंह, सतीश इत्यादि ने बताया कि वह अपने गांव से पांच किलोमीटर दूर नारनौंद के पास मोठ माइनर पर काम करने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन

गर्मी की वजह से सभी सुबह करीब 7 बजे काम पर आ जाते हैं, लेकिन मेट के इंतजार में वहीं पर बैठे रहते हैं। अकसर 10 बजे के करीब मेट वहां पर आता है। इसके कारण उनको दो-तीन घंटे खाली बैठा रहना पड़ता है। इसके बाद सरकार के द्वारा तय मापदंडों से ज्यादा काम देकर उनको परेशान करता है। अतिरिक्त किए हुए काम की हाजिरी किसी अन्य के खातों में चढ़ा देता है। शुक्रवार सुबह सभी मनरेगा मजदूर काम के लिए 5 किलोमीटर दूर नारनौंद में मोठ माइनर पर पहुंचे, लेकिन मेट नहीं आया। दोपहर करीब एक बजे आकर कहा कि आज काम नहीं चलेगा वापस घर जाओ। जब मजदूरों ने कहा कि उन्हें प्यास लगी है तो मजदूरों से मेट ने कहा कि जब काम ही नहीं चला तो वह उनको पानी भी नहीं पिलाएगा। जबकि मनरेगा का काम चलने वाली साइट पर पानी की व्यवस्था सरकार के आदेश हैं। मेट कुलदीप की आए दिन की इन हरकतों से परेशान होकर नारनौंद के बीडीपीओ कार्यालय में एकत्रित होकर अपना विरोध जताया। इसके बाद एबीपीओ नरेंद्र मौके पर पहुंचे तो मनरेगा मजदूरों ने एबीपीओ के सामने अपनी बात रखी और उनको मेट बदलने को लेकर लिखित में एक शिकायत भी दी।
विज्ञापन


------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों की मेट कुलदीप के खिलाफ एक लिखित शिकायत मिली है। शिकायत की जांच करवाई जाएगी। अगर वह दोषी मिला तो उसको हटाकर उसकी जगह कोई नया मेट लगाया जाएगा। - नरेंद्र, एबीपीओ नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed