फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Naina Chautala, who came to visit the village, had to face the protest of women

ग्रामीण दौरा करने पहुंची विधायक नैना चौटाला को झेलना पड़ा महिलाओं का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
MLA Naina Chautala, who came to visit the village, had to face the protest of women
ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करने पहुंचीं विधायक नैना चौटाला को झेलना पड़ा महिलाओं का विरोध
विज्ञापन

डालावास में जनसमस्याओं से त्रस्त महिलाओं ने रोका विधायक का रास्ता
बाढड़ा (चरखी दादरी)। ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के तहत शुक्रवार को डालावास पहुंचने पर बाढड़ा विधायक नैना चौटाला को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। विरोध का कारण गांव की जनसमस्याओं का समाधान न होना रहा। पुलिस जवानों व जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने विरोध करने वालों को मनाने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारी जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देने पर माने।
बता दें कि नैना चौटाला दोपहर एक बजे गांव डालावास पहुंचीं। ग्रामीण सभा को संबोधित करने के बाद नैना चौटाला गाड़ी में सवार होकर जाने लगीं तो कुछ दूरी पर बैठी महिलाओं ने उनका रास्ता रोक लिया और विधायक पर गांव की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस पर विधायक की सुरक्षा में शामिल पुलिस जवानों व जजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को रास्ता खाली करने को कहा तो उनका आक्रोश और बढ़ गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि विधायक चुनने के बाद से अब तक गांव की सुध क्यों नहीं ली। गांव की गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है। इसी बीच विधायक नैना चौटाला ने गाड़ी से नीचे उतरकर महिलाओं से मांग-पत्र देने की बात कही लेकिन महिलाएं सहमत नहीं हुईं। कुछ महिलाओं ने कहा कि उनकी बुढ़ापा पेंशन भी काट दी गई है। अब विधायक से उनका विश्वास उठ गया है। वहीं, जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि दूषित पानी की निकासी का जल्द समाधान करवाएंगे। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं और विधायक नैना चौटाला अगले गांव के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी का भी किया निरीक्षण
विधायक नैना चौटाला ने सीएचसी गोपी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों व चिकित्सकों से भी बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने गांव पंचगावां, डालावास व हुई का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed