{"_id":"615f2c858ebc3e61f2343ea4","slug":"mla-inaugurated-the-first-oxygen-plant-of-hansi-built-in-civil-hospital-hisar-news-hsr6138410128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने नागरिक अस्पताल में बने हांसी के प्रथम ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने नागरिक अस्पताल में बने हांसी के प्रथम ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते हुए विधायक विनोद भयाना।
- फोटो : Hisar
हांसी।
नागरिक अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का वीरवार को विधायक विनोद भयाना ने उद्घाटन किया। विनोद भयाना ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से अब कोरोना की आशंकित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। इस ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल के 30 बेड को जोड़ लिया गया है। 10 बेड को और जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑक्सीजन प्लांट 24 घंटे ऑक्सीजन सप्लाई देता रहे इसके लिए इस प्लांट को 20 लाख की राशि से स्थापित डीजल चलित जनरेटर सेट के साथ कनेक्ट किया गया है। इस प्लांट का निर्माण एचएल एल कंपनी द्वारा करवाया गया है। यह प्लांट प्रति मिनट 200 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन करेगा।
जीर्णोद्धार के लिए 4 करोड़ 61 लाख का प्रस्ताव तैयार
विधायक ने कहा कि हांसी शहर के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा भवन एवं सड़क निर्माण विभाग की 100 एकड़ की विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। हांसी में नया विश्राम गृह बनवाया जाएगा। नागरिक अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर 4 करोड़ 61 लाख का प्रस्ताव तैयार कर भिजवा दिया गया है। जल्द ही इसकी मंजूरी प्राप्त कर अस्पताल के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करवाया जाएगा। लघु सचिवालय भवन पर एक मंजिल और बनवाई जाएगी। इन विकास कार्यों के अलावा कई सड़कें भी बनवाई जाएगी। एसएमओ राहुल बुद्धि राजा की मांग पर विधायक ने अस्पताल में आंखों की जांच के लिए एक मशीन, रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करवाने की बात भी कही। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपप्रधान अशोक कनौजिया, उप प्रधान कृष्ण लूथरा, अजय भारद्वाज भी उपस्थित रहे।