फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Chandraprakash said - Adampur should be given the status of sub-division, Balsamand should be given the status of tehsil.

Hisar News: विधायक चंद्रप्रकाश बोले-आदमपुर को उपमंडल, बालसमंद को तहसील का दिया जाए दर्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
MLA Chandraprakash said - Adampur should be given the status of sub-division, Balsamand should be given the status of tehsil.
हिसार। आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश ने नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए बनाई कमेटी के अध्यक्ष पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार को मांगपत्र सौंपा। विधायक ने मंडी आदमपुर को उपमंडल व बालसमंद तहसील का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बालसमंद पंचायत को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बालसमंद व आसपास के गांवों का अलग से ब्लॉक होना चाहिए, ताकि यहां के निवासियों के काम जल्द व सुचारू ढंग से हो सकें।
विज्ञापन

आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ सप्ताह पहले भी कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मिलकर मंडी आदमपुर को तहसील से उपमंडल व बालसमंद उप-तहसील को तहसील बनाने की मांग रख चुके हैं। एक बार फिर शिष्टाचार मुलाकात करते हुए चंद्रप्रकाश ने मांगों को दोहराया। बालसमंद उप-तहसील के अंतर्गत 19 गांव आते हैं। यह हिसार से 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

विधायक चंद्रप्रकाश ने बताया कि लगातार प्रयासों से चूली खुर्द से मेहराणा तक सड़क निर्माण के लिए 92.11 लाख, चूली खुर्द से बीरन के लिए 86.94 लाख, मोहब्बतपुर से शिवालय मंदिर के लिए 241.95 लाख और ढाणी मोहब्बतपुर में पीएचसी के रोड के लिए 24.65 लाख की राशि जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed