फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Bhavya Bishnoi reached the dharna organized by the villagers in Mandi Adampur village Kabrel.

Hisar News: काबरेल के राजेंद्र हत्याकांड में ग्रामीणों के धरने पर पहुंचे भव्य बिश्नोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
MLA Bhavya Bishnoi reached the dharna organized by the villagers in Mandi Adampur village Kabrel.
मंडी आदमपुर। गांव काबरेल के युवक राजेंद्र हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को चौथे दिन भी ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसपी से फोन पर बात करके तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भव्य ने कहा कि इस मामले में पीडितों को न्याय दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल रणधीर पनिहार, मुनीष ऐलावादी, अनिल बैंदा, सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद बैंदा सहित अनेक सरपंच व परिजन हिसार एसपी मोहित हांडा से मिले और मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में करीब एक माह होने को है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अभी तक इस नतीजे पर भी नही पहुंची है कि ये हत्याकांड है या कोई हादसा।ग्रामीणों ने मांग रखी कि सदर थाना प्रभारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि घटना के बाद जब वे सदर थाना प्रभारी से मिलने गए थे तो उन्होंने राजेंद्र की सड़क हादसे में घायल होने का केस बनाने की बात कहते हुए मुआवजा दिलाने की बात कही थी, जिसकी जांच की जाए। ग्रामीणों की मांग थी कि पीडित परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाए और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम होने के दो दिन बाद भी शव घरवालों को नहीं दिया है। शव पीडित परिवार को सौंपा जाए ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। ग्रामीणों की बात सुनकर एसपी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में सीआईए, एएसपी और दो डीएसपी के अलावा वे खुद निगरानी कर रहे है। मामले की निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी होगा उनको सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि 27 सितंबर की आधी रात को मींगनीखेड़ा में शराब ठेका कारिंदों ने राजेंद्र को मारपीट कर अधमरी हालात में सड़क पर फेंक दिया था। रात भर वह वहां सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों ने उसे हिसार के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत के कारण मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान पर केस दर्ज किया था। आखिर युवक ने 16 अक्तूबर को निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed