मिशन इंद्रधनुष: हिसार में बच्चों व गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण, पिछले साल तीन चरणाें में चलाया अभियान
डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को संक्रमण से बचाना और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह अभियान बच्चों के टीकाकरण के महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनता को जागरूक करने का भी प्रयास है।
विस्तार
हिसार स्वास्थ्य विभाग के मिशन इंद्रधनुष के तहत सूई की चुभन से 0 से 5 साल के 95 प्रतिशत बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आई है। टीकाकरण वर्ष 2023 में 95 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हुआ। वहीं लक्ष्य से 111 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ, जो टीकाकरण से बच्चे वंचित कर रह गए हैं उनको इस साल में अभियान के दौरान कवर किया जाएगा। पिछले साल तीन चरणाें में टीकाकरण अभियान चलाया गया था।
बच्चों को संक्रमण से बचाना टीकाकरण का उद्देश्य
डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को संक्रमण से बचाना और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह अभियान बच्चों के टीकाकरण के महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनता को जागरूक करने का भी प्रयास है। अभियान के दौरान 0 से लेकर 5 साल तक बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। जो बच्चे और गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित रह जाती है उनको फिर से टारगेट कर टीकाकरण किया जाता है।
इन बीमारियों से बचाने के लिए लगाए टीके
- बीसीजी का टीका टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए
- डीटीपी का टीका डिप्थीरिया, टेटनस एवं काली खांसी से बचाने के लिए
- ओपीवी (पोलियो कि ओरल ड्रॉप) और आईपीवी (पोलियो का इंजेक्शन) पोलियो के लिए
- हेपेटाइटिस एवं हेपेटाइटिस बी का टीका हेपेटाइटिस से होने वाली बीमारी जैसे लीवर का संक्रमण से बचाने के लिए
- रोटावायरस का टीका रोटावायरस नामक वायरस से बचाने के लिए
- एचआईबी का टीका बैक्टीरिया के संक्रमण से होने वाले मस्तिष्क ज्वर जैसे घटक बीमारी से बचाने के लिए
- टाइफाइड कॉन्जुगेट वैक्सीन का टीका टाइफाइड से बचाने के लिए
- न्यूमोकॉकल कॉन्जुगेट वैक्सीन का टीका न्यूमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाले निमोनिया और दिमागी बुखार से बचाने के लिए
- एमएमआर खसरा, कंठमाला का रोग, रूबेला से बचाने के लिए
- इंफ्लुएंजा का टीका फ्लू संक्रमण से बचाता है
- चिकनपॉक्स का टीका चिकनपॉक्स से बचाने के लिए
टीकाकरण के लिए बच्चों का लक्ष्य
0-1 आयुवर्ग 2-5 आयुवर्ग कुल
3539 853 4392