{"_id":"675f3239bf95ea1804073b8a","slug":"mission-buniyad-and-super-100-awareness-program-in-dabwali-today-hisar-news-c-128-1-sir1002-130044-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डबवाली में मिशन बुनियाद और सुपर-100 जागरूकता कार्यक्रम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डबवाली में मिशन बुनियाद और सुपर-100 जागरूकता कार्यक्रम आज
Mon, 16 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। मिशन बुनियाद के तहत खंड डबवाली के राजकीय स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें खंड के सभी राजकीय स्कूल हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में मौके पर ही विद्यार्थियों के मिशन बुनियाद के लिए आवेदन किए जाएंगे।
मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में खंड के सभी राजकीय स्कूल हिस्सा लेंगे। प्रत्येक स्कूल के आठवीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। वहीं विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, अभिभावक व प्राचार्य भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान ही विद्यार्थियों का आवेदन किया जाएगा।
वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी, जिन्होंने सातवीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना ऐच्छिक रहेगा। वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी, जिन्होंने नौवीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। जबकि 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना ऐच्छिक रहेगा।
विज्ञापन
होनहार विद्यार्थियों का सरकार उठाती है पूरा खर्चा
राजकीय विद्यालयों में आठवीं व नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन उनके परिवार के पास इतना सामर्थ्य नहीं है कि वह महंगी पढ़ाई करवा सके। उनकी सहायता व सहयोग के लिए हरियाणा सरकार ने मिशन बुनियाद व सुपर-100 योजना शुरू की हुई है। सुपर 100 में दाखिला होने के पश्चात विद्यार्थी के रहने, खाने और पढ़ाई का पूरा खर्चा हरियाणा सरकार वहन करती है।
मिशन बुनियाद के 20 दिसंबर तक होंगे आवेदन
प्रथम चरण की परीक्षा,
24 दिसंबर
प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम,
20 जनवरी 2025
द्वितीय चरण की परीक्षा,
28 जनवरी 2025
द्वितीय चरण की परीक्षा का परिणाम,
7 फरवरी 2025
तृतीय चरण की परीक्षा/अभिविप्यास,
11 फरवरी 2025
तृतीय चरण की परीक्षा का परिणाम,
20 मार्च 2025
दाखिले को लेकर काउंसिलिंग,
25 मार्च 2025
बैच प्रारंभ,
07 अप्रैल 2025
सुपर - 100 के तहत 30 जनवरी तक होंगे आवेदन
प्रथम चरण की परीक्षा,
5 फरवरी 2025
प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम,
20 फरवरी 2025
द्वितीय चरण की परीक्षा,
5 अप्रैल 2025
द्वितीय चरण की परीक्षा का परिणाम,
30 अप्रैल 2025
बैच प्रारंभ,
05 मई 2025
सोमवार को खंड डबवाली के राजकीय स्कूल में मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों व अभिभावकों को मिशन बुनियाद के तहत जागरूक किया जाएगा। वहीं मौके पर ही विद्यार्थियों के आवेदन किए जाएंगे। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।