फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mission Admission- This time in Jat College, there will be admission in 1940 in UG and 260 seats in PG, students waiting for application

मिशन एडमिशन- जाट कॉलेज में इस बार यूजी में 1940 व पीजी में 260 सीटों पर होंगे दाखिले, आवेदन के इंतजार में विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission- This time in Jat College, there will be admission in 1940 in UG and 260 seats in PG, students waiting for application
सीआरएम जाट कॉलेज हिसार कैंपस। - फोटो : Hisar
हिसार। कॉलेजों में दाखिले के लिए बेताब विद्यार्थियों के लिए शहर में छह कॉलेज हैं। प्रत्येक कॉलेज की अपनी विशिष्ट पहचान है और विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों में दाखिला लेते हैं। शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सीआरएम जाट कॉलेज दाखिले के पहली पसंद रहता है। जाट कॉलेज में यूजी की 1940 व पीजी की 260 सीटों पर दाखिले होंगे। सबसे ज्यादा 960 सीटें बीए एडिड कोर्स में हैं।
विज्ञापन

सीआरएम जाट कॉलेज के विद्यार्थी यूजी व पीजी कोर्स करने के साथ-साथ क्रिएटिव राइटिंग का कोर्स भी करते हैं। यह सर्टिफिकेट कोर्स कॉलेज कैंपस में ही कराया जाता है। इसके साथ डिफेंस स्टडी विषय में भी विद्यार्थियों में काफी रुचि रहती है। इस कॉलेज में कॉमर्स व बीएससी संकाय में दाखिले को लेकर सबसे अधिक होड़ रहती है। पिछले वर्ष कॉलेज में कॉमर्स की पहली कट ऑफ लिस्ट 100 के पार रही थी। 12वीं के रिजल्ट को देखते हुए इस बार भी लिस्ट ऊंची जाने की संभावना है।
विज्ञापन

इतिहास : वर्ष 1967 में बना था कॉलेज
जाट कॉलेज की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। इस कॉलेज का पूरा नाम छाजूराम जाट मेमोरियल कॉलेज है। नैक द्वारा बी प्लस ग्रेड प्राप्त कॉलेज में 5 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके साथ ही कॉलेज में यूजी व पीजी के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस संकाय के 30 विषयों में पढ़ाई होती है। कॉलेज के विद्यार्थी खेल, सांस्कृतिक व साहित्य व शैक्षणिक गतिविधियों में हमेशा अव्वल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में सीटों का ब्योरा
कोर्स सीट
बीए एडिड 960
बीकॉम एडिड 180
बीकॉम सेल्फ 160
बीसीए 100
बीएससी मेडिकल एडिड 80
बीएससी मेडिकल सेल्फ फाइनेंस 80
बीएससी नॉन मेडिकल एडिड पीसीएम 150
बीएससी नॉन मेडिकल एडिड कंप्यूटर साइंस 110
बीएसएसी नॉन मेडिकल कंप्यूटर जियोग्राफी 80
बीएससी सेल्फ फाइनेंस इलेक्ट्रॉनिक्स 40
पीजी कोर्स सीटें
एमए अंग्रेजी 60
एम हिंदी 50
एमकॉम 50
एमएससी मैथ 60
एमएससी जूलॉजी 40
कॉलेज में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल है। विद्यार्थी एक मिशन के साथ कॉलेज में प्रवेश करते हैं और हमारे कॉलेज का लक्ष्य है कि विद्यार्थियों को सफलता की राह प्रदान करें। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ हमारे विद्यार्थी खेल एवं सांस्कृतिक में भी आगे रहते हैं। यूजी व पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों में काफी रुचि रहती है। आवेदन शुरू होने से पहले विद्यार्थी अपने सभी दस्तावेज पूरे कर लें। - डॉ. नीलम, प्रिसिंपल, जाट कॉलेज

अभी तक आवेदन की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन नहीं है। हमारे कॉलेज में प्रथम वर्ष में यूजी में 1940 व पीजी में 260 सीटें हैं। एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों में काफी टफ कंपीटिशन होता है। - डॉ. राजेश, एडमिशन नोडल ऑफिसर, जाट कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed