फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   missing women, seeking to find

आठ नवंबर से लापता महिलाओं को ढूंढने की मांग

Mon, 25 Nov 2013 06:59 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2013 06:59 PM IST
विज्ञापन
missing women, seeking to find
आश्रम बस्ती से बीस दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई आंगनबाड़ी वर्कर और वृद्ध महिला के लिए ढूंढने की मांग पर सोमवार को मोहल्ले व विभिन्न संगठन के लोगों ने डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया। धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए साफ कहा कि जब तक दोनों महिलाओं की बरामदगी नहीं होती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी रामदिया को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। रिमांड के दौरान पुलिस महिलाओं के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन



आश्रम बस्ती से आठ नवंबर रात को आंगनबाड़ी वर्कर संतोष और पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला ब्रह्मीदेवी मामले को लेकर आश्रम बस्ती तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी लघु सचिवालय के बाहर धरना स्थल पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। दोनों महिलाओं के गायब होने के पीछे जिस व्यक्ति का हाथ है उसके बारे में पुलिस को अवगत करवाया जा चुका है। इसके अलावा परिजन अधीक्षक से भी मिल चुके हैं।


ब्रह्मीदेवी के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मां, संतोष के यहां सोने के लिए गई थी। आठ नवंबर रात को दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिनका कोई सुराग नहीं लगा। राजेंद्र ने बताया कि संतोष गांव बालंग, कैथल की रहने वाली है। उसका पति रामदिया तीन शादियां कर चुका है।

संतोष को बच्चा न होने के कारण अक्सर उनमें तकरार होती थी। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि रामदिया ने दोनों का अपहरण कर लिया और साथ ही उसने आशंका जताई कि दोनों महिलाओं की हत्या हो सकती है। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


इस मौके पर जैन समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन, ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश शर्मा, पूर्व नगर पार्षद डॉ. सुरेंद्र शर्मा, जनवादी महिला संगठन की अध्यक्ष नूतन प्रकाश, सुरेश वर्मा, प्रकाश चंद, मनजीत कौर, राजेंद्र, शमशेर और कृष्णा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed