फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   missing women relative protested

दो महिलाएं लापता, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर काटा बवाल

Mon, 30 Dec 2013 08:11 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
missing women relative protested
आश्रम बस्ती से लगभग दो माह पहले लापता हुई दो महिलाओं की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार दोपहर बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


पहले लोगों ने भिवानी रोड पर आधा घंटे तक जाम रखा। फिर गुस्साए लोगों ने रोहतक रोड चौक पर जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से जींद-रोहतक, जींद-भिवानी, जींद-हांसी और जींद-बरवाला मार्ग बाधित रहे।


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस लापता दोनों महिलाओं का सुराग लगाने में नाकाम रही है जबकि आरोपियों के नाम भी पुलिस को दिए जा चुके हैं लेकिन पुलिस महज खानापूर्ति पूरी करके मामले को रफा दफा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



जाम की सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से जांच करने सहित अन्य पहलुओं को खंगालने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। लगभग ढाई घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आश्रम बस्ती से आठ नवंबर रात को आंगनबाड़ी वर्कर संतोष और उसके पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला ब्रह्मी देवी लापता हो गई थीं। इस मामले को लेकर सोमवार सुबह काफी संख्या में लोग आश्रम बस्ती में इकट्ठे हुए।


कालोनीवासियों का आरोप है किपुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस ने इस मामले में संतोष के पति रामदिया और एक अन्य युवक को गिरफ्तार भी किया था लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। दोनों महिलाओं के लापता होने के बाद लगभग दस दिन तक विभिन्न संगठनों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना भी दिया था। उस समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि दोनों महिलाओं को जल्द ही सुराग लगा लिया जाएगा।


इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने शहर में रोष प्रदर्शन भी किए थे। ब्रह्मीदेवी के बेटे राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी मां और संतोष की षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है और शवों को खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने महज औपचारिकता पूरी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन तथ्यों को खंगालने की कोशिश नहीं की। गुस्साए लोग पहले भिवानी रोड चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया।



लगभग आधा घंटे तक जींद-भिवानी मार्ग बाधित रहा। बाद में लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोहतक रोड बाईपास चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को मामले की तह तक जाने का आश्वासन देकर शांत किया। लगभग ढाई घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed