{"_id":"6a2da478c8432cd3040f4df4","slug":"miscreants-who-fled-after-robbing-a-bakery-operator-of-40000-were-caught-in-an-encounter-in-kaithal-hisar-news-c-21-hsr1020-890300-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बेकरी संचालक से 40 हजार की लूट कर भागे बदमाश कैथल में मुठभेड़ में पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बेकरी संचालक से 40 हजार की लूट कर भागे बदमाश कैथल में मुठभेड़ में पकड़े गए
विज्ञापन
अग्रोहा-कैथल। अग्रोहा चौक पर शुक्रवार रात चार बदमाशों ने एक बेकरी संचालक से पिस्तौल के बल पर 40 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद कैथल में कलायत स्थित सहारण होटल में लूट का प्रयास किया। सुबह पांच बजे यही बदमाश बाइक पर सवार होकर बलराज नगर स्थित त्रिमूर्ति कांटे के पास पहुंचे और लकड़ी कारोबारी विनय के सिर पर हमला कर उसकी स्कूटी और डिग्गी में रखे 60 हजार रुपये लूट कर भाग गए। इनमें तीन को कैथल पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया गया। पुलिस ने इन्हें घायल हालत में सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में अग्रोहा निवासी चिराग ने बताया कि वह बिटू बेकरी चलाता है। रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर जाते समय चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और पिस्तौल दिखाकर उससे रुपये मांगने लगे। डर के कारण उसने अपनी जेब में रखे 40 हजार रुपये उन्हें दे दिए। बदमाश उसका करीब एक लाख रुपये कीमत का मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उसने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज का जांच की जा रही थी। नजदीकी थानों में भी सूचना दी गई। इसी बीच कैथल में लूट की वारदात अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाश मुठभेड़ में पकड़े गए। कैथल पुलिस के अनुसार इनकी पहचान गांव खांडा खेड़ी निवासी साहिल व अंकित और गांव मिरपुर अशोक उर्फ गोलु के रूप में हुई। इनका एक साथ भाग गया। कैथल डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि बदमाशों का पीछा करते वक्त उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से तीनों घायल हो गए। इन बदमाशों ने 15-20 दिन पहले चंडीगढ़ में 20 हजार व 50 हजार रुपये लूटने की दो वारदात को अंजाम दिया है।