{"_id":"65aa34e7dd2912bbad09a0ea","slug":"miscreants-entered-hotel-and-vandalized-in-hisar-demanded-extortion-accused-uprooted-the-dvr-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बदमाशों ने होटल में घुसकर की तोड़ फोड़, 20 लाख रुपये की मांगी रंगदारी, डीवीआर उखाड़ ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: बदमाशों ने होटल में घुसकर की तोड़ फोड़, 20 लाख रुपये की मांगी रंगदारी, डीवीआर उखाड़ ले गए आरोपी
Fri, 19 Jan 2024 02:08 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:08 PM IST
सार
हिसार में बदमाशों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। होटल के संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो युवक हाथ में डंडे लेकर पहुंचे। इन युवकों ने होटल के शीशे के गेट को डंडे मार कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
होटल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे दो बदमाशों ने कैंप चौक स्थित होटल में घुसकर तोड़फोड़ की बदमाशों ने पूछा कि यह खांडे वाला का होटल है क्या, कह देना अपने मालिक से दो दिन में 20 लाख रुपये चाहिए। इसके बाद बदमाश डीवीआर को उखाड़ ले गए। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस के डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
होटल के संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह से अपने होटल पर सो रहे थे, सुबह करीब 5 बजे दो युवक हाथ में डंडे लेकर पहुंचे। इन युवकों ने होटल के शीशे के गेट को डंडे मार कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद होटल में घुसकर वहां सो रहे रविंद्र उर्फ रिंकू व उसके साथी से पूछा कहां है तेरा मालिक, यह खांडे वाले का होटल होगा, दो दिन में 20 लाख का प्रबंध कर लेना, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना।
विज्ञापन
होटल के कर्मियों ने बताया कि बदमाश जाते समय होटल की डीपीआर भी साथ ले गए। दोनों बदमाश किसी कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन