फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minor raped in Hansi, on Hwy jam

हांसी में नाबालिग से रेप, हाईवे किया जाम

Thu, 11 Sep 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 11 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
Minor raped in Hansi, on Hwy jam

शराब का अवैध खुर्दा चलाने वाले एक शख्स ने 14 साल की एक नाबालिग युवती का रेप कर डाला। इससे गुस्साई भीड़ ने सिटी थाने का घेराव किया और बाद में जाट धर्मशाला के सामने नेशनल हाईवे जाम किया।

विज्ञापन



सिटी पुलिस ने बड़सी के रहने वाले बलिया गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनभर चले धरने प्रदर्शन की गाज सिटी थाना प्रभारी विद्यानंद पर भी पड़ गई।
विज्ञापन



उन्हें यहां ज्वाइन किए अभी एक ही दिन हुआ था कि इस मामले में पुलिस द्वारा ढिलाई बरतने के चलते उन्हें वापस हिसार बुला लिया गया है। रमेशचंद को नया थाना प्रभारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस मकान में पीड़ित का परिवार रहता है, उसी मकान के नीचे एक बिजली की दुकान है। मंगलवार का रात को युवती अपने परिवार के साथ छत पर सो रही थी।


देर रात करीब एक बजे युवती की मां की नींद खुली तो उसने देखा कि युवती अपनी जगह पर नहीं है। परिवार के लोगों ने तलाश की तो मकान के नीचे दुकान के अंदर कुछ होने का शक हुआ। शटर अंदर से बंद था, इसलिए उसे खटखटाया गया। शटर नहीं खुला तो दुकानदार को फोन कर मौके पर बुलाया गया।


बुधवार की तड़के करीब चार बजे दुकानदार ने शटर खुलवाया तो अंदर से युवती और एक युवक निकले। युवती बदहवास थी। परिवार के लोगों ने युवक की पिटाई की, लेकिन उसी दौरान दुकानदार ने युवक को यह कहते हुए छुड़वा लिया कि दिन में उसे बुलाकर बातचीत की जाएगी।


आरोपी युवक इसी मोहल्ले में अवैध शराब का खुर्दा चलाता है। इसी बीच आरोपी युवक को मौके से निकाल दिया गया। बाद में मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का फैसला लिया गया। सुबह 9 बजे पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।


तीन घंटे तक नहीं किए युवती के बयान दर्ज

पीड़ित के साथ आए लोग उस वक्त उत्तेजित हो गए, जब तीन घंटे तक नाबालिग युवती को थाने में रखने के बावजूद उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपी को पकड़ने की बजाए पीड़िता की मां और परिजनों को धमकाने के आरोप लगाए।


इस दौरान सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और काफी देर तक नारेबाजी की। बाद में ये लोग थाने से युवती को बाहर ले गए और जाट धर्मशाला के सामने हाईवे जाम कर दिया। देर शाम पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी युवक बलिया गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


अस्पताल की कार्रवाई में भी लगा वक्त

सिविल अस्पताल में युवती को मेडिकल के लिए ले जाया गया तो वहां भी दो घंटे तक पीड़िता के परिजनों को लेडी डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। दरअसल सिविल अस्पताल में मौके पर कोई लेडी डॉक्टर नहीं थी। बाद में सिसाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. मीनू को बुलाकर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया।

काफी समय से चल रहे हैं अवैध खुर्दे

जिस क्षेत्र में ये वारदात हुई है, वहां पिछले काफी वक्त से कई अवैध खुर्दे चल रहे हैं। भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश सचिव अशोक कनौजिया ने कहा है कि ये तमाम खुर्दे पुलिस की देखरेख में चल रहे थे और पुलिस कर्मी भी यहां आकर शराब ले जाते थे।


लोगों ने कई बार पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन उन्हें हटाने की बजाए संरक्षण मिलता रहा। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय रहते खुर्दे को यहां हटवा देती तो शायद इस घटना को टाला जा सकता था।


नेताओं ने भी सुनाई पुलिस को खरी-खोटी

सिटी थाने में घेराव के समय इनेलो जिला उपाध्यक्ष विनोद मेहता, भाजपा मंडल प्रधान प्रवीन बंसल, उपाध्यक्ष अशोक ढालिया, विजय जैन, राजीव शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि भागचंद और कई अन्य नेताओं ने भी पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। ये तमाम नेता पीड़ित प्रदर्शनकारियों के पक्ष में थाने में पहुंचे थे।


वहीं एक बयान ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क के संयोजक एडवोकेट रजत कल्सन ने इस कांड की निंदा करते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी मामले से अवगत करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed