फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister Ranjit Singh claim in Hisar: Said- I will hold Chaudhary Devi Lal Memorial Rally in February

हिसार में मंत्री रणजीत सिंह का दावा: बोले- फरवरी में करूंगा चौधरी देवीलाल स्मृति रैली, सीएम से मेरा ये अनुरोध

Thu, 05 Oct 2023 04:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Oct 2023 04:36 PM IST
सार

बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा तथा कांग्रेस की ही टक्कर होनी है। बीजेपी लड़ाएगी तो लोकसभा का चुनाव लडूंगा। विधानसभा चुनाव जरुर लडूंगा चाहे निर्दलीय लड़ना पड़े। भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दोस्ती बनी रहेगी।

विज्ञापन
Minister Ranjit Singh claim in Hisar: Said- I will hold Chaudhary Devi Lal Memorial Rally in February
बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि फरवरी 2024 में हिसार में चौधरी देवीलाल स्मृति रैली करूंगा। जो नए रिकॉर्ड बनाने का काम करेगी। रैली में कौन कौन आएंगे इसका खुलासा उसी समय करूंगा। सीएम से अनुरोध करुंगा कि पीएम को लेकर आओ। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे दोस्त हैं। उनके साथ चाय पीता हूं, खाना भी खा लेता हूं, फोन पर भी बात हो जाती है। 75 साल का हो गया हूं अब कांग्रेस में नहीं जाऊंगा।
विज्ञापन


भाजपा में जाऊंगा तो बता दूंगा
हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा तथा कांग्रेस की ही टक्कर होनी है। बीजेपी लड़ाएगी तो लोकसभा का चुनाव लडूंगा। विधानसभा चुनाव जरुर लडूंगा चाहे निर्दलीय लड़ना पड़े। भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दोस्ती बनी रहेगी। इतना छोटा आदमी नहीं हूं कि मुझे सोचना पड़े। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अभी तकनीकी तौर पर भाजपा में शामिल नहीं हो सकता। जब भाजपा में जाऊंगा तो बता दूंगा।
विज्ञापन


प्रदेश में लाइन लॉस 9 प्रतिशत तक ले आए
प्रदेश के एनसीआर के जिलों में जनरेटर बंद होने के बाद हमने बिजली की कोई कमी नहीं आने दी। सभी उद्योगों को भी पूरी बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में बिजली की लाइन लॉस केवल 9 प्रतिशत रह गया है। जर्मनी में यह 6 प्रतिशत है। गुजरात के बाद बिजली निगमों की सबसे अच्छी हालत हरियाणा में है। वर्ल्ड बैंक से हमें सबसे सस्ती दर पर कर्ज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर जो सुनने गए थे वो कहा नहीं...

एक सवाल का जवाब देते हुए रणजीत सिंह ने कहा कि सभा बुलाकर उसमें निर्णय नहीं ले पाओ तो वोटर निराश होकर जाता है। जेजेपी- बीजेपी का गठबंधन हरियाणा नहीं केंद्र स्तर पर है। वोटर जो सुनने गए थे वो कहा नहीं। जो कहा उसमें भी शर्तें लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed