फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister-Mayor's banner put on uprooted road, Welcome to Indore

Hisar News: उखड़ी सड़क पर लगाया मंत्री-मेयर का बैनर, इंदौर में आपका स्वागत है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Minister-Mayor's banner put on uprooted road, Welcome to Indore
सैनियान मोहल्ले के लोग मेयर व मंत्रीजी का पोस्टर दिखाते हुए। 
हिसार। सैनियान मोहल्ले के लोगों ने बदहाल सड़क व सीवर व्यवस्था को लेकर अपना विरोध जाहिर करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। लोगों ने गली में निकाय मंत्री, मेयर की फोटो वाला बैनर लगाया है, जिस पर लिखा इंदौर में आपका स्वागत है।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो उन्होंने बिना नई सीवर लाइन बिछाए सड़क निर्माण का विरोध जताया था, लेकिन निगम प्रशासन ने यह कहते हुए सड़क उखाड़ दी कि जल्द इसमें सीवर लाइन बिछाई जाएगी। अब सड़क को उखड़े दो माह से ज्यादा का समय हो चुका है। मगर अभी तक सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है। वहीं सड़क उखड़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि वह सीवर लाइन बिछने के बाद ही नई सड़क बनने देंगे। वहीं इस बारे में निकाय मंत्री का कहना है कि उन्हें न तो समस्या के बारे में पता, न ही लोग उनके कभी मिले। यह कदम पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन

यह लिखा बैनर पर
बैनर पर लिखा है कि इंदौर में आपका स्वागत है। सैनियान मोहल्ला हिसार में इंदौर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निकाय मंत्री कमल गुप्ता और मेयर गौतम सरदाना का एहसान। मोहल्ला सैनियान निवासी हमेशा याद रखेंगे। आपको अतीत बनाकर छोड़ेंगे। आम जनता से अपील है कि इस कायाकल्प की तस्वीरें लेकर समस्त अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें। वार्ड नंबर चार मोहल्ला सैनियान हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-4 सैनियान मोहल्ला के माता चौक के पास रहने वाले श्रीचंद्र नंबर, श्याम लाल, धर्मवीर जांगड़ा, ज्ञान प्रकाश, धर्मपाल, राजेश, संदीप जांगड़ा आदि ने बताया कि उनकी गली की सड़क को सीसी का बनाया जाना है। मगर गली में बिछी सीवर लाइन की काफी पुरानी और छोटी है। इस कारण से यहां सीवर जाम की समस्या रहती है। इसके अलावा यहां एक बरसाती नाला भी है, जिसके जरिये बारिश के पानी की निकासी होती है। मगर कई वर्षों से इस नाले की सफाई भी नहीं की गई है। इस नाले पर लोगों ने कब्जे कर लिए हैं। उनकी मांग है कि पहले नई सीवर लाइन बिछाई जाए। उसके बाद ही नई सड़क का निर्माण किया जाए। साथ ही बरसाती नाले को भी साफ किया जाए। इस बैनर के जरिये वह अपना विरोध जता रहे हैं।
वार्ड 11 के लोग दो सालों से कर रहे सड़क बनने का इंतजार
वार्ड 11 के लोगों के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। वार्ड में अमृत योजना के तहत पानी की लाइन न बिछने से सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा है। हालत यह है कि सड़कों के टेंडर हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक सड़कें नहीं बनी हैं। सड़कों के न बनने से वार्ड के लोगों को नरकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश होते ही गलियों में कीचड़ हो जाता है, अन्यथा दिन भर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है।
सेक्टर के भी हालात बुरे
शहर में सिर्फ कॉलोनी नहीं, बल्कि सेक्टरों के हालात भी बुरे हैं। वार्ड 14 के सेक्टर 13 में काफी समय से सड़कें टूटी पड़ी हैं। यही नहीं टूटी सड़कों के कारण हादसे भी हो रहे हैं। सेक्टरवासी नई सड़क बनाने की मांग करते-करते थक गए हैं, लेकिन आज तक सड़कें नहीं बनी हैं।
मिलगेट रोड पर अभी भी राहत नहीं
हालांकि मिल गेट रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मगर अभी भी वहां के लोगों का सफर आरामदायक नहीं हुआ है। उन्हें गड्ढों भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। यहां के लोगों की एक ही मांग है कि जल्द से जल्द इस रोड का निर्माण पूरा किया जाए ताकि उन्हें राहत मिले।

सैनियान मोहल्लावासी कभी भी समस्या को लेकर मेरे पास नहीं आए और न ही कभी मुझे समस्या के बारे में अवगत करवाया। जब मुझे मालूम ही नहीं कि समस्या क्या है। बैनर लगाना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। मैंने शहर के हर हिस्से में विकास कार्य करवाए हैं। - डॉ. कमल गुप्ता, निकाय मंत्री


सीवर लाइन के लिए एस्टीमेट मंजूर हो चुका है। जल्द ही टेंडर लगा दिया जाएगा। इसके अलावा बारिश के पानी की निकासी के लिए पंप हाउस का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है। - अनिल सैनी, पार्षद, वार्ड 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed