{"_id":"63c1299f81465b69c877fb35","slug":"minister-anil-vij-suspended-naib-tehsildar-of-hansi-of-haryana-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मंत्री विज ने हांसी के नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड, ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मंत्री विज ने हांसी के नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड, ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में की कार्रवाई
Fri, 13 Jan 2023 03:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 13 Jan 2023 03:21 PM IST
सार
गलत तरीके से रजिस्ट्री करने को लेकर तहसीलदार को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड करने के बाद नायब तहसीलदार बोला कि थैंक यू सर..। अभी मीटिंग जारी है।
विज्ञापन
हिसार पहुंचे मंत्री अनिल विज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार को हिसार पहुंचे। हिसार पहुंचकर उन्होंने ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग ली। इस दौरान अनिल विज अपने ही अंदाज में एक्शन मोड में दिखे। हिसार जन परिवाद समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज ने हांसी के नायब तहसीलदार जयवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही अस्सिटेंट रजिस्ट्रार को भी सस्पेंड कर दिया। गलत तरीके से रजिस्ट्री करने को लेकर तहसीलदार को सस्पेंड किया गया है। काम में लापरवाही बरतने पर असिस्टेंट रजिस्ट्रार को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड करने के बाद नायब तहसीलदार बोला कि थैंक यू सर..। अभी मीटिंग जारी है।
विज्ञापन