{"_id":"655f8a194eb541623006f750","slug":"minimum-temperature-reached-72-degrees-celsius-lowest-in-the-state-hisar-news-c-21-hsr1005-265315-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: न्यूनतम तापमान पहुंचा 7.2 डिग्री सेल्सियस, प्रदेश में सबसे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: न्यूनतम तापमान पहुंचा 7.2 डिग्री सेल्सियस, प्रदेश में सबसे कम
विज्ञापन
हिसार।
शहर में वीरवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही यह प्रदेश में सबसे कम भी रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 25 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान बादलवाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना रहेगी। मौसम में होने वाले इस बदलाव से वातावरण में बढ़े हुए प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
वीरवार सुबह से मौसम साफ रहा। धूप निकलने की वजह से ठंड का ज्यादा अहसास नहीं हुआ। मौसम साफ रहने की वजह से दिन के तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे रहा। हालांकि दिन ढलने के साथ ही ठंड महसूस होने लगी।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 25 नवंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पश्चिमी विक्षोभ टर्फ व उत्तरी पूर्वी मानसून धाराओं के मिलन आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। साथ ही एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना रहेगी। इस दौरान होने वाले हवाओं की दिशा में बदलाव से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट आएगी और वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी। मगर इस बाद उत्तरी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ेगी और धुंध या कोहरा भी छाएगा।
विज्ञापन
अभी भी शहर में प्रदूषण की स्थिति खराब
वहीं शहर में वीरवार को एक्यूआई 285 दर्ज किया गया। इस आंकड़े के मुताबिक हवा में प्रदूषण की स्थिति अभी भी खराब श्रेणी में है। बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 50 के बीच बेहतर, 51 से 100 सके बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्य, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।