फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minimum temperature also reached 32 degree Celsius in Haryana

Haryana Weather: दिन के बाद रातें भी हुईं गर्म, न्यूनतम तापमान भी पहुंचा 32.5 डिग्री

Wed, 08 Jun 2022 02:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 02:21 AM IST
सार

हरियाणा में दिन का पारा भी लगातार तीसरे दिन 46 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। आने वाले तीन-चार दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Minimum temperature also reached 32 degree Celsius in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी ने दिन के साथ-साथ अब रात में भी पसीने छुड़ा दिए हैं। मंगलवार को महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं दिन का पारा लगातार तीसरे दिन 46 के पार रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। उसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि इसी बीच आंशिक बादलवाही और तेज गति से धूल भरी हवाएं चलने की गतिविधियां होंगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से भीषण गर्मी और लू अपना ताण्डव दिखा रही है। राजस्थान से लगते हरियाणा केपश्चिमी दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबा,  हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी व रेवाड़ी पर बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की पश्चिमी गर्म और शुष्क उष्ण हवाओं का जबरदस्त तरीके से असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से इन इलाको में तापमान में बढ़ोतरी भी जबरदस्त तरीके से हो रही है।

विज्ञापन

 

यही नहीं अब अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को जिला महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। वहीं कमजोर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से  सुबह और दोपहर बाद हरियाणा के अनेक स्थानों पर आंशिक बादलवाही और साथ ही तेज गति से धूल भरी हवाएं चलने व धूल का गुब्बार देखने को मिल रहा है। मगर पश्चिमी पवनों के आधिपत्य और नमी नदारद के कारण बारिश के आसार नहीं बन रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम व न्यूनत तापमान की स्थिति
जिला               अधिकतम     न्यूनतम

  • हिसार                  46.6            28.0
  • सिरसा एडब्ल्यूएस  46.1            29.3
  • नूंह                      45.7            32.0
  • पांडू पिंडारा जींद   45.6            27.2
  • रोहतक एडब्ल्यूएस 45.2           31.4
  • अंबाला एडब्ल्यूएस 45.1            30.1
  • महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस 45.0          32.5
  • फतेहाबाद एडब्ल्यूएस 44.7        26.9
  • भिवानी                   44.0          28.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed