फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Met the Municipal Commissioner to protest against the arbitrariness of private bus operators

Hisar News: प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी के विरोध में नगराधीश से मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Met the Municipal Commissioner to protest against the arbitrariness of private bus operators
हिसार। आम आदमी पार्टी ने वीरवार को प्राइवेट बस संचालकों की ओर से की जा रही मनमानी, बुजुर्गों से पूरा किराया वसूलने एवं यात्रियों के साथ बदसलूकी किए जाने के विरोध में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी के नेतृत्व में नगराधीश को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में हिसार लोकसभा प्रभारी रामनाथ धुवारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा, सरपंच जितेन्द्र, सरपंच देवेन्द्र लाम्बा, राजकुमार, सुभाष, संजीव, जगदीश आदि शामिल रहे। प्राइवेट बस संचालकों की ओर से आम जनता, विशेषकर छात्रों, बुजुर्गों, किसानों व मजदूर वर्ग के साथ लगातार मनमानी की जा रही है। छात्रों, बुजुर्गों एवं पास धारकों को रियायती/मुफ्त यात्रा की सुविधा देने से मना किया जाता है। बुजुर्ग यात्रियों से भी पूरा किराया वसूला जा रहा है जबकि उन्हें सरकार की ओर से विशेष छूट एवं सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed