{"_id":"682b7cad40227596480882c6","slug":"meritorious-students-were-felicitated-hisar-news-c-21-hsr1020-629682-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धान्सू में 10वीं की मेधावी बेटियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धान्सू में 10वीं की मेधावी बेटियां सम्मानित
Tue, 20 May 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 20 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
हिसार के गांव धान्सू में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि और प्राचार्य।
हिसार। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धान्सू में 12वीं की इशू, रेखा व लक्ष्मी और 10वीं की दीक्षा, मुस्कान, बबीता व पुष्पा को सम्मानित किया गया। प्राचार्य मोहनलाल बेनीवाल ने विद्यालय के 10वीं तथा 12वीं कक्षा के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम और 24 बोर्ड मेरिट के लिए समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर जिला पार्षद ओम प्रकाश मालिया, सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत आदि मौजूद रहे।
जुगलान के सरकारी स्कूल का बेहतरीन रहा परिणाम
हिसार। गांव जुगलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्राचार्य अंजना पूनिया ने बताया कि स्कूल का ओवरऑल परिणाम 98 फीसदी रहा। इसका पूरा श्रेय शिक्षकों व होनहारों को जाता है।
एसबीएस स्कूल माढ़ा की यशिका बनी टॉपर
नारनौंद। एसबीएस स्कूल माढ़ा का 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शानदार रहा। यशिका ने 500 में से 491 अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान पाया। अंशिका ने 485 अंक और पुष्पांजलि ने 481 अंक प्राप्त किए। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सुनील चहल ने बताया कि 71 विद्यार्थियों में से 51 ने मेरिट में स्थान पाया। 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।