फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mercury again reached near freezing point in Haryana, Balsamand remained the coldest in the state

Haryana: पारा फिर पहुंचा जमाव बिंदु के पास, बालसमंद रहा राज्य में सबसे ठंडा; नारनौल में तापमान 2.5 डिग्री दर्ज

Wed, 18 Dec 2024 11:38 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार/नारनौल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार/नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Dec 2024 11:38 AM IST
सार

नारनौल क्षेत्र में कभी सुबह पाला जम रहा है तो कभी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को जहां 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, मंगलवार 3.5 और अब बुधवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Mercury again reached near freezing point in Haryana, Balsamand remained the coldest in the state
हिसार डाबड़ा चौक पुल से कोहरे मे गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में मंगलवार रात को तापमान फिर से जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा जिले में सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार रात एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी हुई। विक्षोभ अपने साथ नमी भी लेकर आया, जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी है। सुबह के समय हवाओं के शांत रहने के कारण कोहरा छा रहा है।

विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज रात से पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी करेगा। इस कारण से अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। हवाओं की गति कम होने के कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्रदूषण बढ़ सकता है। 19 दिसंबर को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा, जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


ये रहा तापमान
शहर-न्यूनतम
अंबाला-8.0
हिसार-2.7
बालसमंद-0.8
करनाल-3.8
रोहतक-6.2
सिरसा-3.8

कोहरे ने सूर्य देव की चमक को किया फीका

नारनौल क्षेत्र में कभी सुबह पाला जम रहा है तो कभी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को जहां 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, मंगलवार 3.5 और अब बुधवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं क्षेत्र में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में साफतौर पर दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से आमजन को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। 



बुधवार सुबह कोहरा छाने से सूर्य देव की चटक धूप का असर भी कम देखने को मिला, जिससे आमजन को दिनभर ठंड का अहसास हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह के घंटों के दौरान आगामी दिनों में भी हल्का कोहरे की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान सामान्य से नीचे और दिन के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। वहीं कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed