फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mentors were given soft skill training

Hisar News: कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिए मेंटर्स को दी सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग

Thu, 06 Mar 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mentors were given soft skill training
हांसी में एबीआरसी को न्युमैरेसी बॉक्स देते अति​थि।
हांसी। हिसार चुंगी स्थित खंड संसाधन समन्वयक कार्यालय में सभी मेंटर्स के लिए एक दिवसीय सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें खंड प्रथम, द्वितीय और नारनौंद के 33 एबीआरसी व बीआरपी ने भाग लिया।
विज्ञापन


खंड एफएलएन नोडल सुनील बिसला ने बताया कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य शिक्षकों व मेंटर्स को सॉफ्ट स्किल्स के बारे में, प्रभावी संचार शैली व अच्छा श्रोता बनने बारे प्रशिक्षित करना था, जिससे वे अपने कार्य को और बेहतर ढंग से संपादित कर सकें और निपुण भारत मिशन में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी को अधिक प्रभावी बना सकें। प्रशिक्षण में पहुंचे सुशांत, प्रीति और महीप शर्मा ने मुख्य प्रशिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका के दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रभावी ढंग से व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

सटीक उदाहरणों के साथ सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। प्रशिक्षण के दौरान एसबीआई फाउंडेशन की तरफ से प्रदान किए गए न्यूमेरेसी बॉक्स का वितरण भी किया गया। इस प्रशिक्षण में सभी मेंटर के अलावा जिला एफएलएन समन्वयक मनोज गर्ग, लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से ओमपाल, राजू लाल और प्रदीप सकलानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्राओं को किया जागरूक

बास। राजकीय कन्या हाईस्कूल खांडा खेड़ी में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कुसुम ने की। इसमें छठी से आठवीं कक्षा की छात्राओं और आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भाग लिया। छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान शारीरिक स्वच्छता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कुसुम ने कहा कि मासिक धर्म एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। इस पर घर और समाज में खुलकर बात होनी चाहिए। इससे स्वच्छता के महत्व को समझा जा सकता है। इसके लिए माहौल बनाना जरूरी है। पुरानी परंपरागत सोच को बदलना होगा। स्वच्छता महिलाओं को स्वस्थ रखेगी और आत्मविश्वास बढ़ाएगी। डर को खत्म करने में मदद करेगी। इस अवसर पर भतेरी, निर्मला, समीती सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed