फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Men Behead

न्योली के पास अधेड़ की गर्दन काटकर हत्या

Mon, 17 Apr 2017 12:27 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Mon, 17 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
न्योलीकलां-जाखोद खेड़ा मार्ग पर फाटक से कुछ दूर शनिवार रात एक आदमी की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात के बाद युवक का सिर साथ ले गए। धड़ रेलवे ट्रैक के साथ जमीन पर पड़ा मिला। उसे शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रेलवे थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्योलीकलां का किसान कुलदीप सिंह रविवार सुबह सात बजे अपने खेत में लावणी करने जा रहा था। वह रेलवे फाटक से जाखोद खेड़ा की तरफ कुछ दूर पहुंचे तो सड़क के किनारे एक आदमी का धड़ पड़ा था और उसका सिर लापता था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस के कंट्रोल रूम में दी। सदर थाना पुलिस की एक टीम कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई। सड़क और रेलवे ट्रैक करीब है। पुलिस ने देखा कि शव सदर थाना के एरिया में न होकर रेलवे थाना की परिधि में है। इस पर रेलवेेेे पुलिस को फोन पर सूचना दी। रेलवे थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


हत्या के बाद घसीटकर फेंका धड़
पुलिस के अनुसार जहां धड़ मिला है। हत्या वहां से कुछ दूर सड़क के किनारे की गई है। सड़क से डेढ़ फुट दूर खून और मांस के लोथड़े पड़े हैं। साथ ही रेत में मृतक को घसीटे जाने के निशान हैं। धड़ के पास लहूलुहान एक छुरा पड़ा मिला। पुलिस ने मांस के लोथड़े और छुरा कब्जे में ले लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या का रूप देने के लिए ट्रैक पर फेंकना चाहा धड़
पुलिस के अनुसार धड़ के घसीटे जाने से अंदाजा लगता है कि हत्यारे इसे आत्महत्या का रूप देना चाहते थे। वे चाहते थे धड़ ट्रैक पर रख दें और फिर ट्रेन गुजरने से मामला हत्या का न लगकर आत्महत्या का लगे। मगर वे धड़ ट्रैक पर न रख पाए।

अधेड़ उम्र का है मृतक
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 45 के आस-पास होगी। उसका रंग गोरा है। हालांकि सिर न होने से हाइट का सही पता नहीं लगता, फिर भी अंदाजन कद पांच फुट सात या आठ इंच होगा। उसने स्लेटी रंग की बुशर्ट व पैंट, सफेद बनियान व पीला कच्छा पहन रखा है। धड़ के पास काले रंग की प्लास्टिक की चप्पल पड़ी थी। स्लेटी रंग के कपड़े आमतौर पर ऑटो मार्केट के मिस्त्री पहनते हैं। उसके कपड़ों पर कुछ काला तेल लगा था।   


मोबाइल लापता, मिले 110 रुपये
पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उससे 110 रुपये बरामद हुए। उसके अलावा पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ। इससे लगता है कि हत्यारे पहचान न हो इसलिए उसके कागजात और मोबाइल फोन साथ ले गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में हत्यारे दो से ज्यादा होने का अंदेशा है। जिस निर्ममता से हत्या की गई है, उससे ऐसा लगता है। एक या दो आदमी उसका धड़ से सिर अलग नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed