फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   member of parliament meet with worker

कार्यकर्ता बोले- हफ्ते-10 दिन में मिलते रहा करिये सांसद महोदय

Tue, 17 Nov 2020 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
member of parliament meet with worker
हिसार के कबीर छात्रावास में नलवा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को सं? - फोटो : Hisar
हिसार। लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह पहली बार नलवा हलके के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तो कार्यकर्ताओं ने उनसे शिकायत की कि हफ्ते-10 दिन में मिलते रहा करो सांसद महोदय। आपसे मिले एक साल से अधिक हो गया, लेकिन हलके के कार्यकर्ताओं से आज पहली बार रूबरू हो रहे हो।
विज्ञापन

सांसद राजगढ़ रोड स्थित कबीर छात्रावास में सोमवार को नलवा हलके के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। अक्तूबर 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद सांसद ने सभी हलकों का धन्यवादी दौरा किया था, लेकिन उस समय नलवा हलका छूट गया था। इसके चलते सोमवार को उन्होंने नलवा हलके के कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम बनाया था।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने हलके की समस्याएं भी रखीं। सांसद ने समस्याओं के उचित और जल्द समाधान के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज संगठन के हिसाब से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक है। उन्होंने बैठक में आए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 29 नवंबर को हिसार में होने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक करके मिले कार्यकर्ताओं से
बाद में सांसद बृजेंद्र सिंह ने सेक्टर-15 स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। कोरोना की लड़ाई लड़ चुके सांसद ने इस दौरान कोरोना नियमों का खास ख्याल रखा और कार्यकर्ताओं को एक साथ कमरे में नहीं आने दिया। सांसद अपने आवास के अंदर एक कमरे में बैठे और एक-एक करके कार्यकर्ताओं को अंदर बुलाया। तब तक बाकी कार्यकर्ता बाहर परिसर में ही इंतजार करते रहे। इस अवसर पर बलवान सिंह श्योकंद, संत कबीर शिक्षा समिति के प्रधान रोशन लाल, पूर्व प्रधान जोगी राम खुंडिया, रत्न कुमार बड़गुज्जर, दलबीर बैंदा, नरेश सोनी, अनिल गोदारा, सुजीत मुकलान, भाली मुकलान, जयपाल चिड़ौद, तारिफ बासड़ा, सज्जन शर्मा नलवा, राज कुमार पनिहार, बीरेंद्र, उमेश धीरणवास, कैप्टन तुल्ला राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed