फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Melamine crockery was used in marriage, less than one quintal of waste

शादी में किया मेलामाइन क्रॉकरी का इस्तेमाल, एक क्विंटल कचरा हुआ कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Melamine crockery was used in marriage, less than one quintal of waste
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम ने मलिक चौक स्थित मिलेनियम पैलेस में जीरो प्रतिशत वेस्ट थीम पर सोमवार को एक विवाह समारोह का आयोजन करवाया। समारोह में खाने में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल की मनाही थी। इस कारण से समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह मेलामाइन क्रॉकरी का इस्तेमाल किया गया। निगम अधिकारियों की मानें तो अन्य बैंक्वेट हॉल में इस थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा, ताकि लोग जागरूक हो।
मिलेनियम पैलेस के मालिक अवनींद्र बंसल ने बताया कि विवाह समारोह में खाने में ज्यादातर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए किया जाता है कि इसे एक बार इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है और धोने आदि का झंझट नहीं पड़ता। चूंकि यह प्लास्टिक रिसाइकिल नहीं हो सकता तो यह पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसे सिर्फ जलाया जा सकता है, लेकिन उससे भी पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस विवाह समारोह में उन्होंने मेलामाइन क्रॉकरी का इस्तेमाल किया। इस क्रॉकरी की खासियत यह है कि इसे धोना आसान है और यह टूटती भी नहीं है। हालांकि शुरुआत में यह थोड़ी महंगी पड़ती है। मगर बार-बार इस्तेमाल होने के कारण इसी लागत कम हो जाती है।
विज्ञापन

बचे हुए खाने से बनाई जाएगी खाद
वहीं समारोह में लोग अक्सर प्लेट में खाना छोड़ देते हैं। इस खाने से खाद बनाई जाएगी। इस खाद का इस्तेमाल बैंक्वेट हॉल में लगे पेड़-पौधों व घास में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्विंटल कचरा किया कम
बैंक्वेट हॉल मालिक के अनुसार दो विवाह समारोह में एक ट्रॉली भरकर सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा हो जाता है। एक ट्रॉली में से दो से ढाई क्विंटल कचरा आता है। इस हिसाब से एक विवाह समारोह में ही अगर यह थीम अपनाई जाए तो एक क्विंटल तक कचरा कम किया जा सकता है। इस मौके पर सफाई निरीक्षक संदीप बुंदेला, सिटी टीम लीडर जसवीर कुंडू, सहायक सफाई निरीक्षक सुरेंद्र हुड्डा, रवि व अजीत मौके पर मौजूद रहे।
निगम प्रशासन इस थीम पर अन्य बैंक्वेट हॉल में भी विवाह कार्यक्रम करवाएगा ताकि लोग पर्यावरण को लेकर जागरूक हो। - अपूर्व चौधरी, उपनिगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed