{"_id":"618c1340f5a5a61a650ae0e6","slug":"meham-mla-balraj-kundu-reached-farmer-kuldeep-rana-s-house-gave-2-lakh-help-hisar-news-hsr6165375120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कुलदीप राणा के घर पहुंचकर महम विधायक बलराज कुंडू ,2 लाख की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कुलदीप राणा के घर पहुंचकर महम विधायक बलराज कुंडू ,2 लाख की मदद
विज्ञापन
किसान कुलदीप राणा के घर पहुंचे महम विधायक बलराज कुंडू, 2 लाख की मदद दी
कुलदीप की पत्नी सरोज को धर्म बहन बनाया
कुलदीप के स्वस्थ होकर लौटने तक हर महीने 10 हजार रुपये देंगे
हिसार। महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू जिंदल अस्पताल में जीवन के लिये संघर्ष कर रहे किसान कुलदीप राणा सातरोड़ के घर पहुंचे। परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। कुलदीप की पत्नी सरोज का सिर पुचकारते हुए उसे अपनी धर्म बहन बनाकर सांत्वना देते हुए कुंडू ने कहा कि छोटी बहन घर और गुजारे की चिंता मत करना, जब तक कुलदीप स्वस्थ होकर फिर से सामान्य जीवन में नहीं लौट आता तब तक प्रत्येक महीने मेरी तरफ से 10 हजार रुपये आपके पास आते रहेंगे।
कुलदीप की बेटी प्रीति से बातचीत करते हुए कुंडू भावुक हो उठे। प्रीति को समझाया कि चिंता छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो, मैं आप सबके साथ खड़ा हूँ। दोपहर को जिंदल अस्पताल पहुंचे बलराज कुंडू ने कुलदीप के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर्स से बातचीत की। उन्होंने कहा जरूरत पड़े तो जिस अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज करवाना चाहो मुझे बता देना, पैसे की चिंता मत करना वो मेरा काम है। किसान नेताओं से भी मुलाकात कर उनको कुलदीप के इलाज में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। धरने पर पहुंच बड़े-बुजुर्गों एवं माताओं से आशीर्वाद लिया।