फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Medicine ends in OST center of civil hospital since 18 days

ओसएसटी केंद्र में पिछले 18 दिन से दवा खत्म, मरीज लगा रहे चक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Medicine ends in OST center of civil hospital since 18 days
हिसार। नशा छुड़वाने की राह अपनाने वाले मरीजों को नशे से निजात पाने के लिए पिछले 18 दिनों से दवा नहीं मिल रही। नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस कंट्रोल रूम के सामने बने ओएसटी केंद्र में दवा खत्म हो चुकी है। इस बारे में केंद्र पर नोटिस तक चस्पा किया गया है। मरीज दवा लेने के लिए ओएसटी केंद्र पर दो से तीन बार चक्कर लगा चुके हैं। यहां करीब 250 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ओएसटी केंद्र पर दवा देने आने वाले मरीजों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। पहले तो दवा के बहाने नशा छोड़ने की राह अपना ली, मगर अब दवा मिल नहीं रही है, ऐसे में मरीजों को बाहर से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है। मरीज को एक दिन की दवा के लिए 300 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। नशा छुड़वाने के लिए मरीज को छह से आठ महीने तक उपचार लेना होता है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने मांग भेजी हुई है। दवा कब आएगी इस बारे में कोई शेड्यूल नहीं है। वहीं, मनोचिकित्सक छुट्टी पर होने के चलते नए मरीज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

मैं पिछले कुछ दिनों तक अवकाश पर थी। मेरे अवकाश पर जाने के बाद दवा खत्म हो गई। 23 जुलाई को दोबारा से ज्वाइन करूंगी। अधिकारियों से बातचीत कर इसका समाधान कराया जाएगा। - डॉ. पूनम दहिया, मनोचिकित्सक, प्रभारी, ओएसटी केंद्र, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed