फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Measurement of Dabra Minor started, 50 illegal parks found in 2.2 km

Hisar News: डाबड़ा माइनर की पैमाइश शुरू, 2.2 किमी. में 50 जगह मिले अवैध पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Measurement of Dabra Minor started, 50 illegal parks found in 2.2 km
डाबड़ा माइनर की पैमाइश करते अ​धिकारी। 
हिसार। तोशाम रोड को राजगढ़ रोड से जोड़ने के लिए डाबड़ा माइनर पर प्रस्तावित सड़क के लिए सोमवार को सिंचाई विभाग ने पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया है। पहले दिन करीब 2.2 किलोमीटर हिस्से की पैमाइश की गई। इस हिस्से में करीब 50 अवैध पार्क बने मिले। तोशाम रोड से राजगढ़ रोड तक माइनर की लंबाई 3.4 किलोमीटर है। मंगलवार को भी पैमाइश का कार्य जारी रहेगा। पैमाइश से माइनर की जमीन पर कब्जों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों मंत्री रणबीर गंगवा ने बीएंडआर, सिंचाई व वन विभाग के अधिकारियों को बैठक कर इस प्रोजेक्ट की राह में आ रहीं बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तीनों विभागों के अधिकारियों ने एक बैठक भी की थी।
विज्ञापन

बैठक में सामने आया था कि माइनर की जमीन पर काफी कब्जे हो रखे हैं, जो सड़क निर्माण में बाधा बनेंगे। इस पर निर्णय लिया गया कि सिंचाई विभाग जमीन को पैमाइश कर यह रिपोर्ट देगा कि कितनी जमीन पर कब्जे हो रखे हैं। हालांकि इससे पहले पैमाइश के लिए 30 जुलाई निर्धारित की गई थी, लेकिन तब यह काम नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं करवाई जा रही पैमाइश : सोमवार को तोशाम रोड से माइनर की जमीन की पैमाइश शुरू की गई। शाम करीब साढ़े 5 बजे तक रेलवे लाइन से दो एकड़ पहले तक पैमाइश की गई। सिंचाई विभाग की मानें तो इस दौरान सिंचाई विभाग के लैंड पेपर व डीआरओ कार्यालय के लैंड पेपर में दर्शाई गई नहर की जमीन के हिसाब से मौके पर पैमाइश की जा रही है। मौके पर निशानदेही के लिए बाउंड्री तक सरिया गाड़ा जा रहा है। विभाग की मानें तो अभी तक वाले हिस्से में कोई पक्का अवैध निर्माण नहीं मिला है। पैमाइश के दौरान सिंचाई विभाग के अलावा बीएंडआर, वन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed