फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mayor ordered the public health department to get the manholes of the colonies cleaned

Hisar News: मेयर ने जनस्वास्थ्य विभाग को दिए आदेश, कॉलोनियों के मैनहोल की करवाएं सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mayor ordered the public health department to get the manholes of the colonies cleaned
नगर निगम कार्यालय में जनस्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों के साथ बैठक करते मेयर प्रवीण पोपली व निग
हिसार। शहर की सीवरेज व्यवस्था के संबंध में नगर निगम के मुख्य सभागार में मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान मेयर ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वार्ड वाइज शेड्यूल बनाकर जेटिंग व सक्शन मशीन के से कॉलोनियों के मेनहोल की सफाई करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर की मुख्य बड़ी सीवर लाइन 40 किलोमीटर की है, जिसमें से अब तक 23 किलोमीटर लाइन की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। इस पर मेयर ने सफाई के काम में तेजी लाने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि पूरे शहर में 450 किलोमीटर की सीवर की लाइन है।
विज्ञापन


मेयर प्रवीण पोपली कहा कि सबसे पहले उस लाइन की सफाई करे, जहां पर समस्या अधिक हो। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सीवर की सफाई को लेकर मास्टर प्लान तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्ड 19 के मेनहोल की सफाई का लगाया टेंडर

अधिकारियों ने बताया कि वार्ड 19 के लिए एक हजार मेनहोल की रिपेयरिंग एवं सफाई का टेंडर लगाया गया है, इसका कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि मिलगेट क्षेत्र में सीवर समस्या से निजात दिलाने के लिए जिंदल पार्क, 12 क्वार्टर रोड श्मशान भूमि में डिस्पोजल बनाए जाएगे। इन दोनों डिस्पोजल बनने के बाद इस क्षेत्र की सीवरेज समस्या से निजात मिल जाएगी। निगमायुक्त नीरज ने कहा कि नगर निगम कsक व सीसी की सड़क निर्माण के कार्य होने हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को जिन वार्डों में अमृत 2 के तहत कार्य करने हैं, उस बारे में वह नगर निगम को अवगत करवाए ताकि अमृत के कार्य के बाद सड़क का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed