फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mayor inspected the Birth-Death Branch and Citizen Facilitation Center

Hisar News: मेयर ने जन्म-मृत्यु शाखा व नागरिक सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mayor inspected the Birth-Death Branch and Citizen Facilitation Center
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में नागरिक सुविधा केंद्र और जन्म-मृत्यु शाखा का निरीक्षण किया। मेयर पहले नागरिक सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां मेयर ने पूरी प्रक्रिया जानी और मौजूद कर्मचारियों को नागरिकों के कार्य तीव्रता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फाइल लगाने से पहले उनके कागजों की पूर्ण जांच करके ही फाइल लगाएं ताकि उनका कार्य जल्द हो सके। इसके बाद मेयर प्रवीण पोपली ने जन्म-मृत्यु शाखा में पहुंचे। यहां सहायक ऑफिस सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि जन्म-मृत्यु शाखा में कोई भी फाइल आरटीएस से बाहर नहीं है। फिलहाल शाखा में सुधार करवाने की लगभग 700, एनएसी की 1400 और नाम दर्ज की लगभग 1400 फाइलें हैं, जिन पर कार्य चल रहा है। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि फाइलों का निपटान जल्द करवाने के लिए शाखा में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed